मृत महिला को महतारी वंदन योजना जारी करने मामले में कलेक्टर ने लिए एक्शन, अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी

बलरामपुर। मृत महिला को महतारी वंदन योजना जारी करने के मामले में जिला के कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। महतारी वंदन जारी करने वाले परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया है। इस मामले में SDM के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही है। मीडिया में खबर चली थी कि मृत महिला के नाम महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब सूची देखी, तो उसमें मृत महिला का नाम मिला। इस घटना के बाद ग्रामीण शिकायत करने सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। जिला के कलेक्टर राजेंद्र कुमार ने SDM के नेतृत्व में जांच […]

हेट स्पीच मामले में अमित बघेल जल्द कर सकते हैं सरेंडर, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों की पुलिस चला रही तलाशी अभियान

रायपुर। हेट स्पीच देने के आरोपों में फरार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल जल्द छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे इसी हफ्ते एक-दो दिन यानि 5 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर सकते हैं। बघेल ने अंडरग्राउंड रहते हुए एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि वह “भागने वालों में नहीं” हैं और “छत्तीसगढ़ की मिट्टी के बेटे” होने के नाते यहीं रहकर कानून की प्रक्रिया का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे आगे भी न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों की पुलिस अमित बघेल […]

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राज्यपाल ने किया नमन

  रायपुर। भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आज लोकभवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों एवं मूल्यों का स्मरण किया।

विधानसभा परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया ।

Breaking : सीएम साय की अध्यक्षता में ख़त्म हुई कैबिनेट की बैठक, घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में मिलेगी रियायत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –  मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। राज्य […]

2nd ODI : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में होने वाले मुकाबले के लिए रायपुरियंस एक्साइटेड

रायपुर।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में धमाकेदार शतक लगाने के बाद, विराट कोहली दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया के साथ रायपुर पहुँचे। साउथ अफ्रीका के साथ ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी बुधवार को खेला जाएगा। करीब तीन सालों के लम्बे इंतज़ार के बाद यहां कोई इंटरनेशनल मुकाबला आयोजित हो रहा है। इससे पहले जनवरी 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक ODI रायपुर में खेला गया था। ऐसे में अब रायपुर के साथ छत्तीसगढ़ के फैन कल होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। आज दोपहर को खेले जाने […]

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से नवंबर माह में वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार गोपाल एवं हेमलाल ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी. द्विवेदी, आरएल. ध्रुव, आरके. साव और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान […]

Accident : राजधानी में मोवा ओवर ब्रिज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की भिंड़त में 3 युवक घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है।बुधवार सुबह दो तेज रफ़्तार कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्ताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी जिसे पुलिस की टीम ने संभाला और यातयात व्यवस्था की दुरुस्त करवाया। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ओवर ब्रिज पर हुआ है। यहां बुधवार सुबह दो तेज रफ्तार कार आपस में भीड़ गई। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ […]

छत्तीसगढ़ में अभी और गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के हर जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरिया […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर। आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की अहम बैठक सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज यानी बुधवार को होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इतना ही नहीं साय कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र, धान खरीदी समेत अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।