शिक्षा, चिकित्सा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० सरगुजा को मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण ० कुल 374.08 करोड़ की लागत से राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय और आवासीय परिसर का निर्माण रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरगुजा जिले में आयोजित ‘राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी तथा कार्यक्रम स्थल में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते […]

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल, स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन

० कमांड सेंटर तैयार: जीपीएस से आपराधिक घटनाओं पर लगेगा ० अंकुश और बसों के रूट की मिलेगी पल-पल की जानकारी ० आपातक़ालीन स्थिति में पैनिक बटन दबाने से मिलेगी पुलिस सहायता रायपुर।छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन लगाने की तैयारी है। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी। इसके साथ ही बसों का लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे चालकों की मनमानी पर रोक लगने के साथ हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी। जीपीएस […]

आज का इतिहास 9 जुलाई : 1925 में भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म

1816: अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1819: सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म। 1875: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना। 1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म। 1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म। 1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया। 1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ। 1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों […]

आज का राशिफल 9 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

​मेष राशिफल 9 जुलाई 2023: पेंडिंग काम निपटाएंगे, खर्च भी होगा आज मेष राशि से 12वें घर में चल रहे चंद्रमा इनके लिए आज दिन खर्चीला बना रहे हैं। लेकिन आर्थिक लाभ भी मिलने से आय और व्यय के बीच आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। घर में मेहमान अथवा रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी समय से पेंडिंग काम भी आज आप निपटा सकते हैं। महिलाएं आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था में व्यस्त रहेंगी। बच्चों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जोखिम से बचें, चोट लगने की आशंका है। आज भाग्य 88% […]

भर्री खार के 4 हेक्टेयर एरिया में लगाए गए आम, नीम कटहल, अमरूद आदि पौधे

जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत धुरकोट में महात्मा गांधी नरेगा, डीएमएफ के अभिसरण के साथ उद्यान एवं वन विभाग के मिले तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया। धुरकोट ग्राम पंचायत के भर्री खार के 4 हेक्टेयर एरिया में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अधिकारी, कर्मचारियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आम नीम, कटहल, अमरूद, नीबू, शीशम, सागौन आदि प्रजाति के पौधे रोपे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समूह की महिलाओं ने कहा कि लगाए गए पौधे सभी के सहयोग से सुरक्षित रखेंगे। इनकी देखभाल होने […]

सह चुनाव प्रभारी मनोनित होने पर प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को बीजेपी नेताओं ने बधाई दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सह चुनाव प्रभारी मनोनित होने के बाद प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा से क़ेदार कश्यप ,ओ पी चौधरी कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता पूर्व प्रदेश मंत्री छगन लाल मुंदडा,प्रितेश गांधी,निर्मल बरडिया के साथ माना विमान तल में सौजन्य मुलाक़ात की एंव बधाई दी.

कही-सुनी (09 JULY 23): क्या बढ़ेंगे सिंहदेव के विभाग ?

रवि भोई की कलम से सरकारी तौर पर भी स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अब उप मुख्यमंत्री बन गए हैं। याने भूपेश मंत्रिमंडल में उनकी हैसियत घोषित रूप से नंबर दो हो गई है। अब चर्चा विभाग को लेकर है। टी एस सिंहदेव के पास अभी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के साथ वाणिज्यिक कर (जीएसटी) है। कहा जा रहा है कि पद के साथ टी एस सिंहदेव को कुछ विभाग भी मिलेंगे। विभाग को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कहते हैं टी एस सिंहदेव का पसंदीदा विभाग वित्त है। 2018 में मंत्रिमंडल के बाद विभागों के बंटवारे में वे वित्त विभाग चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त […]

कश्मीर में भारी बारिश से लैंडस्लाइड ,रोकी गई अमरनाथ यात्रा ,8000 यात्री बालटाल में फंसे

नेशनल न्यूज़। कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही नए जत्थे को भी रवाना करने से रोक दिया गया। खराब मौसम के कारण दोनों ही मार्गों-पहलगाम और बालटाल पर लगातार दूसरे दिन यात्रा स्थगित रही। शनिवार सुबह किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।” जानकारी के मुताबिक, कल से निकले करीब 8 हज़ार यात्रियों को बालटाल के पंचतरणी रास्ते में ही रोक दिया गया। वहीं यह भी खबर मिली है कि लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ गुफा के पास बनी एक कुली भी नश्ट हो गई […]

पश्चिम बंगाल : पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा, अब तक 12 लोगों की हुई मौत

नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में शुक्रवार रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में 12 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक-एक कार्यकर्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर मतपेटियों को नष्ट किए जाने की […]

सरकारी वकीलों की प्रतिनियुक्ति के नियम में परिवर्तन का एडवोकेट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष छाया मिश्र ने किया स्वागत

पटना। पटना उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष,जानी मानी महिला अधिवक्ता,श्रीमती छाया मिश्र ने आज राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडल के उस निर्णय का स्वागत किया है,जिसके अनुसार सरकारी वकीलों की प्रतिनियुक्ति के नियम में परिवर्तन किया गया है श्रीमती छाया मिश्र ने कहा मंत्री परिषद ने सही निर्णय लिया है की प्रधान एडवोकेट जनरल,राज्य के प्रधान विधि सचिव और विधि विभाग के संयुक्त सचिव की समिति सर्वोच्च न्यायालय से लेकर निचली अदालतों में सरकारी वकीलों की नियुक्ति करेगी यह प्रावधान 2021 के नियम जिसमे राज्य के प्रमुख गृह सचिव,प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग को अधिकार दिया जाता था,में सुधार लाता है और विधि विशेषज्ञों को सरकारी वकीलों की नियुक्ति का सुझाव […]