आज का राशिफल 18 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप […]

नहर में गिरी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार, सवार 30 यात्रियों में 5 घायल

पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी में हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नहर में जा गिरी। हादसे में चार-पांच लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री बाल-बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर तीन बजे रिया ट्रेवल्स की बस सवारी लेकर गिधपुरी से बलौदा बाजार जा रही थी। इस दौरान बस रायपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। वहीं 4-5 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी इस वजह से वह अनियंत्रित […]

छिंदवाड़ा जिले के पास कुएं में गिरे बाघ की डूबने से हुई मौत, जीवन बचाने किया संघर्ष

पांढुर्ना। महाराष्ट्र और पांढुर्ना की सीमा से लगे बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी के एक किसान ने खेत में स्थित कुएं में एक बाघ को देखा इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि बाघ की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाघ को बचाने में जुटी हुई थी। लेकिन तब तक बाघ की मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी निवासी किसान जब्बार खान अपने खेत में शनिवार शाम को पानी देने के लिए गए थे। जैसे ही वह अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने कुएं के पास लगी मोटर पंप को चालू किया। इस दौरान उसने देखा […]

महंत कॉलेज के विद्यार्थियों ने बारूका डैम और राजीव लोचन मंदिर का किया शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायणदास महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बीकॉम और एम कॉम के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण बारूका डैम और श्री राजीव लोचन मंदिर की ऐतिहासिक स्थिति और महत्ता को जानने के लिए किया गया। बारूका डैम के आसपास की नैसर्गिक सुंदरता और प्राकृतिक संसाधनों का उचित दोहन को अच्छे से जाना।इसके अलावा विद्यार्थी अलग-अलग ग्रुप बनाकर गेम्स, अंताक्षरी और नृत्य से संपूर्ण मनोरंजन का आनंद लिया। श्री राजीव लोचन मंदिर राजिम का इतिहास और और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी पंडित संतोष शर्मा  के द्वारा दिया गया। इसके अलावा श्री राजीव लोचन अंजानेय सुंदरकांड समिति द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ। प्राचार्य डॉ […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) दाखिल किया

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के निर्वाचित मान. विधायक डाॅ. रमन सिंह ने आज विधान सभा पहंुचकर विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा के कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) दाखिल किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मान. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. चरणदास महंत पूर्व मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल एवं विधायकगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश

० सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ० मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजली, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार […]

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नुलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा […]

विश्व में सनातन ही एक धर्म, बाकी सब पंथ है – चंदूलाल साहू

  गरियाबंद। श्री हरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित महापुराण में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि पूरे विश्व में भारत ही एकमात्र धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और संस्कार वाला देश है। लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि विदेशी आक्रांताओं ने सनातन को समाप्त करने का अनेक प्रयास किया हालांकि वे इसमें सफल नहीं हुए। जिसने भी सनातन को खत्म करने का प्रयास किया वह खुद ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि विश्व में सनातन ही एक धर्म है बाकी सब पंथ है। सनातन धर्म में ही सर्वे भवन्तु सुखिन का ध्येय है, अर्थात सबका भला हो सब सुखिन हो। पूर्व सांसद श्री साहू ने धार्मिक […]

Winter Special Recipe: चुकंदर कबाब

चुकंदर कबाब की सामग्री 1 कप चुकंदर , कद्दूकस 1/2 पैकिट सोयाबीन का पनीर 1/2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट 1 टेबल स्पून अमचूर पाउडर 1 टेबल स्पून अनारदाना एक चुटकी चाट मसाला स्वादानुसार नमक 1/4 कप काजू (भरावन के लिए), टुकड़ों में कटा हुआ 1/2 कप जईतेल (फ्राई करने के लिए) चुकंदर कबाब बनाने की वि​धि 1.एक बाउल में कद्दूकल हुआ चुकंदर, सोयाबीन का पनीर, अमचूर, चाटमसाला, अदरक, अनारदाना और नमक डालें। 2.इसे हाथ से मिला लेने के बाद इसकी पैटीज बनाएं और थोड़े से कटे हुए काजू डालें। 3.बनाई गई पैटीज पर जई का पाउडर लगाकर एक पैन में तेल को गर्म करें। 4.फिर इसे हल्का फ्राई करें। […]

दिल्ली मेट्रो की डोर में फंसी महिला की साड़ी, कई मीटर तक घिसटती गई, हुई मौत

नेशनल न्यूज़। दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई 35 वर्षीय महिला की शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक रीना नामक महिला बृहस्पतिवार को मेट्रो ट्रेन के नीचे तब आ गई थी जब उसके कपड़े का एक हिस्सा मेट्रो ट्रेन के दरवाजों के बीच फंस गये थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिला ट्रेन से उतर रही थी या ट्रेन में सवार हो रही थी। दिल्ली मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर यह घटना हुई। प्रथम दृष्टया […]