पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा में शामिल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर के विवेकानंद सरोवर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि आज प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ है। रथों के माध्यम से आमलोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी। समयबद्ध रूप से योजनाओं का जरूरतमंदों का लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।  

भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश, विदेशी जहाज को बचाया

नेशनल न्यूज़। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचाया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रख रहा है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। […]

प्रदेश के किसानों के हित में पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने पर जोर दिया

  गरियाबंद। पूर्व कृषि मंत्री एवम पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू ने मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया और उनके संज्ञान में लाकर लोकहित में चर्चा करते हुए आग्रह किया कि किसानों से धान खरीदी की तिथि को बढ़ाई जावे, 25 दिसंबर से पूर्व वर्ष 2017 एवम 2018 के बोनस के भुगतान के पूर्व जिन किसानों की मृत्यु हो गई है, उनका राजस्व रिकार्ड उनके उत्तराधिकारी के नाम में अद्यतम किया जावे,ताकि 25 दिसंबर को ऐसे किसानों के उत्तराधिकारी को बोनस भुगतान किया जा सके, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का रिकॉर्ड दुरुस्त कर ऐसे किसानों को सम्मान निधि दिया जावे, कृषि उपज मंडी समितयो […]

भ्रष्टाचार और धर्मांतरण के कारण कांग्रेस की हार हुई – विमल चोपड़ा

  गरियाबंद। कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया और तुष्टिकरण की राजनीति की। बस्तर में धर्मांतरण के कारण तनाव था, कांग्रेस ने इसको बढ़ावा दिया। धर्मांतरण के कारण लोग नाराज थे। कवर्धा और भीरनपुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बाद गया था। कांग्रेस इसे संभाल नहीं पाई। इसके चलते प्रदेश में बदलाव आया। आदिवासी बाहुल्य संभाग बस्तर और सरगुजा सहित समूचे प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली। उक्त बातें पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने गरियाबंद में पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि साजा में सामान्य से व्यक्ति ईश्वर साहू और कवर्धा में […]

कर्ज के कारण किसान की आत्महत्या मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट,कहा- ‘फिर वही दौर लौट आया है….

रायपुर। छग में भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस बौखला गई है। वहीं, अब प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नारायणपुर में किसान द्वारा किए गए आत्महत्या पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख़ का शोर लौट आया है..।’

नागपुर : कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर में 6 की मौत, जा रहे थे शादी में

नेशनल न्यूज़। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया।” […]

क्या फिर लौट रहा कोरोना, सिंगापुर में 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील

इंटरनेशनल न्यूज़। कोरोना महामारी एक बार फिर डरा रही है। दरअसल सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़कर 56 हजार के पार चले गए हैं। बता दें कि यह आंकड़े बीते हफ्ते के हैं। उससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 32 हजार था। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते हफ्ते में देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है। लोगों को मास्क पहनने की सलाह सिंगापुर की सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है। अगर लोग बीमार […]

मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर , बीसीसीआई ने शमी के टीम में ना होने की बताई वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि दीपक चाहर ने वनडे से हटने का अनुरोध किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार 16 दिसंबर को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शमी की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी और बीसीसीआई ने उन्हें मंजूरी नहीं दी है। शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं।   बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, “मोहम्मद शमी, जिनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, को बीसीसीआई मेडिकल टीम […]

प्रदेश में पड़ी ठंड: दो जिलों में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जारी हुआ आदेश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय मे बदलाव किया गया है. इस संबंध में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आदेश जारी किया है. इसके अलावा मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने भी स्कूल के खुलने के समय को लेकर आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में दो पाकि में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 बजे तक सोमवार से शनिवॉर खुलेंगे. वहीं एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे […]

Winter Special Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं मूली का पराठा

मूली का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए आटा- 4 कप मूली- 2 कद्दूकस किया हुआ अदरक- 1 टुकड़ा कटा हुआ धनिया पत्ती- कटी हुई 1 बड़ा चम्मच नमक- स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच अजवायन-1/4 छोटा चम्मच हरी मिर्च- 2-3 कटी हुई घी या तेल- पराठा सेकने के लिए मूली पराठा बनाने की रेसिपी (How to make Mooli Paratha) ० बाजार से फ्रेश मूली लाएं. इसे अच्छी तरह से साफ करके कद्दूकस कर लें. आटा में थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मिक्स करें. ० अब पानी हल्का-हल्का डालते हुए गूंद लें. आटा बहुत गीला या सख्त ना गूंदें. अब अदरक, हरी धनिया पत्ती, […]