विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार जाएंगे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद पहली बार आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली जाएंगे. वहां केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. भाजपा के आला नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार विमर्श किया जाएगा. बताया जा रहा कि कल रात तक मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला हो सकता है.  

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

रायपुर। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा उनके साथ मौजूद रहेंगे. रमन सिंह विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा. प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है.  

आज का इतिहास 17 दिसंबर : 1971 को कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ

17 दिसंबर 1971 को कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ। जिसके पूरे एक साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 17 दिसंबर 1972 को कश्मीर में नई नियंत्रण रेखा पर सहमति बनी। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 17 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 17 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1398 – तैमूर लंग ने 17 दिसंबर 1398 को दिल्ली पर कब्जा कर लिया और सुल्तान नासिर-उ दीन […]

जगन्नाथ मंदिर के इष्ट देवों को चढ़ाया गया ‘पाहिली भोग’,एक महीने तक जारी रहगे ये चढ़ावा , जानें इसका इतिहास

पुरी।ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में शनिवार को भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को प्रसिद्ध ‘पाहिली भोग’ (ताजा कटी हुई फसलों से बना विशेष मीठा केक) चढ़ाया गया। यह चढ़ावा एक महीने तक जारी रहेगा और 14 जनवरी,2024 यानी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। मंदिर के कपाट आज तड़के दो बजे खोले गए और मंगल आरती, अबकाश, माइलुम, रोसहोमा और सूर्य पूजा से शुरू होने वाली दैनिक रस्में पूरी की गई। पाहिली भोग के अलावा, बड़ा ओडिया मठ द्वारा प्रदान किया गया धनु मुअन भी ट्रिनिटी को चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में भक्त पाहिली भोग और धनु मुअन महाप्रसाद खरीदते हैं […]

विवाह पंचमी आज: प्रभु श्रीराम और मां सीता का हुआ था विवाह , उनकी कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी इस बार 17 दिसंबर, रविवार को विवाह पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है, साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विवाह पंचमी पर कुछ धार्मिक उपाय करना लाभकारी रहेगा। बनेंगे शीघ्र विवाह के योग जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही […]

आज का राशिफल 17 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो उसमें आप लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए किसी और योजना में भी धन लगा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ […]

वॉशिंगटन में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले कार-बाइक रैली का आयोजन, अमेरिका की सड़कों पर लहराए भगवा ध्वज

  इंटरनेशनल न्यूज़। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं में उत्साह है। रविवार को अमेरिका के वॉशिंगटन में आगामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया। वॉशिंगटन के हिंदू रहवासियों ने अयोध्या-वे स्ट्रीट में स्थित श्री अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कारों और बाइकों से भगवा ध्वज फहराए गए। बता दें, अमेरिका में रहने वाले हिंदू नागरिक राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए घरों में पांच दीये जलाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में मंदिर की खुशी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग शहरों में […]

Big News मप्र: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। पूर्व मंत्री और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था। उन्हें जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने आदिवासियों को भी […]

Breaking: डॉ. चरण दास महंत बनाए गए नेता प्रतिपक्ष

रायपुर। कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

कांग्रेस 18 दिसंबर को क्राउड फंडिंग अभियान ’डोनेट फॉर देश’ की करेगी शुरुआत

रायपुर। कांग्रेस पार्टी चंदा जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने इस अभियान का नाम ’डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिल्ली से इसकी शुरुआत की जाएगी। इस आशय की जानकारी कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए […]