आदिवासियों के पद- प्रच्छालन की राजनीति

राकेश अचल मध्य प्रदेश में आदिवासियों के सर पर मूत्र विसर्जन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पीड़ित के पद-प्रच्छालन से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं । आदिवासियों के अपमान का प्रायश्चित करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस बार विधानसभा चुनाव के पहले ये घोषणा करना चाहिए की यदि भाजपा सत्ता में आयी तो मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री आदिवासी होगा। आदिवासियों को अब तक किसी राजनीतिक दल ने मुख्यमंत्री या प्रदेश का अध्यक्ष नहीं बनाया है। मध्यप्रदेश देश का दूसरा बड़ा आदिवासी राज्य है ,लेकिन पिछले 67 वर्ष में न कांग्रेस ने और न भाजपा ने किसी भी आदिवासी को मध्यप्रदेश की कमान […]

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बारिश ने खलल, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश के राजधानी रायपुर में प्रदेश की जनता को करोड़ों सौगात वाले हैं। लेकिन कल रात से हो रही बारिश उनके कार्यक्रम में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. राजधानी में आज दिन भर बादल छाए रहने के आसार हैं. सभा स्थल पर सुरक्षा की बात करें तो यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी की सुरक्षा आठ लेयर में होगी. एसपीजी के 6 स्नाइपर भी राजधानी पहुंच गए हैं. जो 1800 मीटर की रेंज से संदिग्धों को खोज सकते हैं. वहीं पूरे शहर में करीब […]

पीएम मोदी की सभा के लिए आ रहे लोगों की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रही एक बस सड़क हादसा का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, मोदी की सभा में शामिल होने आ रही एक बस को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। पीएम आज 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। आज छत्तीसगढ़ को ढेर सारे सौगात की बिसात मिलने वाली है। […]

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र का शिलान्यास किया

रायपुर। डॉ. मनसुख मांडविया केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री महोदय ने रायपुर प्रवास के दौरान क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान (RLTRI) परिसर, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) शाखा स्थापित करने का शिलान्यास किया | इस दौरान रायपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सुनील सोनी के साथ छत्तसीगढ़ शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्रीमती रेणु पिल्लै, स्वास्थ्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य महानिदेशक, डॉ. अतुल गोयल भी उपस्थित थे | केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, युधिष्ठिर नायक भी उपस्थित थे | शिलान्यास के पश्चात् माननीय संसद श्री सोनी ने […]

आज सरकारी सेवायें रहेंगी ठप्प, अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संगठन आज हड़ताल पर

रायपुर। राज्य के कर्मचारी अधिकारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को भी बतलाया है। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश के लिए भी लेटर दिया है। ये है 5 सूत्रीय मांग- 1. छठवें वेतनमान के आधार पर मिलने वाले गृह भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर दिया जाए। 2. राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के दिए गए तिथि के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाए। 3. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर गठित पींगुआ समिति की रिपोर्ट और वेतन विसंगति दूर करने के […]

आज का इतिहास 7 जुलाई : 1981 में प्रसिद्ध भारतीय पूर्व क्रिकेटर कैप्टेन कूल महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना। 1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला। 1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज। 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। 2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये। 7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1656 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु। 1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक […]

आज का राशिफल 7 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशिफल 7 जुलाईः कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव होंगे मेष राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रदेश में 7,600 करोड़ की लागत की दस परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी। एक अधिकारी ने […]

ISRO ने किया तारीख का ऐलान,14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को घोषणा की है कि चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसरो का नया प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 चंद्र मिशन को अंजाम देगा। इसरो ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3: एलवीएम3-एम4/चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण की घोषणा: प्रक्षेपण अब 14 जुलाई, 2023 को अपराह्न 2:35 बजे एसडीएससी (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र), श्रीहरिकोटा से निर्धारित है।” इस बीच, अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 मिशन चंद्र रेजोलिथ के थर्मोफिजिकल गुणों, चंद्र भूकंपीयता, चंद्र […]

गैर आवासीय अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को

रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे फुटबॉल (बालिका) एवं तीरंदाजी खेल का दिनांक 11 जुलाई 2023 तथा हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल का 12 जुलाई 2023 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान रायपुर में किया जावेगा। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु स्थानीय खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन इस लिंक https://forms.gle/6DxFVCsPPo7oTRFe8 से कर सकते हैं।