साय केबिनेट की पहली बैठक आज, चार प्रस्तावों पर लिए जायेंगे निर्णय

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ आज 11:00 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक करेंगे। मुख्य सचिव कार्यालय ने बैठक में चर्चा और मंजूरी के विषय की तैयारी कर ली है। पार्टी के संकल्प पत्र में चार प्रस्ताव तय किए गए हैं, जिसमें 18 लाख पीएम आवासों की मंजूरी, 2 वर्ष के बकाया बोनस के बाद चालू खरीदी सीजन में 3100 रुपए में 21 क्विंटल धान खरीदी और पीएससी भर्ती-22 की घोटाले की जांच की मंजूरी के साथ आदेश जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अटल बिहारीजी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव है, इस […]

Breakfast Special Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट पोहा चीला

पोहा चीला के लिए जरूरी सामग्री पोहा चीला एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जिसे पोहा और बेसन को मिलाकर तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 कप पोहा और 2 चम्मच बेसन की जरूरत होगी. इसके अलावा 2 चम्मच सूजी, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 प्याज, 5 हरी मिर्च, 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 5-6 कढ़ी पत्ते, एक चम्मच तिल, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी, आधा चम्मच जीरा, जरूरत के अनुसार तेल और स्वादानुसार नमक की जरूरत होती है. इन सभी चीजों से आप टेस्टी पोहा चीला तैयार कर सकते हैं. स्वादिष्ट पोहा चीला बनाने की विधि – पोहा चीला […]

सात समंदर पार अमेरिका में भी मनाया जाएगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, घरों में पांच-पांच दीये जलाएगा हिंदू समुदाय

  नेशनल न्यूज़। अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में पांच दीये जला कर इसका जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें विभिन्न शहरों में कार रैलियां निकालना, भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण करना तथा सामुदायिक सभा आदि शामिल हैं। शिकागो में हिंदू समुदाय के नेता भरत बराई ने पीटीआई को बताया, “यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हम यह दिन […]

आज का इतिहास 14 दिसंबर : दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज के दिन विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है

हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बता दें कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में हर साल ऊर्जा संरक्षण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में एक नई थीम के साथ चर्चाओं, सम्मेलनों, वाद-विवाद, कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 14 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि […]

रवि उप्पल को दुबई से दुर्ग लाने की तैयारी, ED ने पिछले हफ्ते दुबई से किया था गिरफ्तार

दुर्ग। महादेव सट्टा एप के आरोपियों में से एक रवि उप्पल को पिछले सप्ताह ED ने दुबई से गिरफ्तार किया। उप्पल को जल्द ही भारत लाया जा सकता है. गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है. जल्द ही उसे दुर्ग लाने की तैयारी की जा रही है. दरअसल, भारत सरकार ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सहित कई अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था. महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इस पूरे मामले में दुर्ग पुलिस एक्टिव नजर आ रही है. वहीं, इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि ईडी के साथ मिलकर आगे […]

CM विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में किया कार्यभार ग्रहण : घर लौटने पर मां, पत्नी सहित परिजनों ने किया स्वागत

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी सहित परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

संसद की सुरक्षा में चूक मामला : 6 लोगों ने गुरुग्राम में रची थी साजिश, जानिए कैसे मिला एंट्री पास, 2 आरोपी अब भी फरार

नेशनल न्यूज़। दिल्ली पुलिस को शक है कि बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पकड़े गए चार लोगों के साथ दो और लोग शामिल थे। सूत्रों ने दावा किया कि सभी छह लोग एक-दूसरे को जानते हैं और गुरुग्राम में एक घर में रह रहे थे। आरोपी अमोल शिंदे और नीलम को संसद भवन के बाहर से पकड़ा गया, जबकि सागर शर्मा और मनोरंजन डी को लोकसभा के अंदर से पकड़ा गया। वे पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस उनके दो संदिग्ध साथियों की तलाश में है जिनकी पहचान ललित और विक्रम के तौर पर हुई है। सांसदों में दहशत फैल गई पुलिस ने कहा […]

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में UAPA के तहत केस दर्ज, स्पेशल सेल कर रही जांच

नेशनल न्यूज़। बुधवार को संसद की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले को दिल्ली पुलिस ने यूएपीए की धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में दिल्ली पुलिस की खासी किरकिरी हुई है और संसद की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गये है। बुधवार दोपहर में दो आरोपी मनोरंजन डी और सागर शर्मा लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और उन्होंने कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया, जिससे सांसदों में के बीच अफतरातफरी मच गई। सांसदों ने आरोपियों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें सदन में मौजूद मार्शल के हवाले किया गया। दूसरी ओर उनके साथी नीलम […]

आज का राशिफल 14 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप यदि किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें और छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। दान धर्म के कार्य में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप भाई बहनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ […]

उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने संभाला कार्यभार, सीएम साय ने उन्हें शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।