Close

आज का राशिफल 7 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशिफल 7 जुलाईः कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव होंगे
मेष राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

आज भाग्य 90% मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, सिंदूर मिश्रित जल से छिड़काव करें, शिवजी के संग नाग देवता की पूजा करें।

​वृषभ राशिफल 7 जुलाईः लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल है
वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मामले में आप धन भी खर्च कर सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और किसी निकट संबंधी की चाहत पूरी करने के लिए आपको समय और धन खर्च करना होगा। लव लाइफ के मामले में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा, अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे चल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। लाल वस्त्र धारण करके माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

​मिथुन राशिफल 7 जुलाईः प्रभाव बढ़ेगा, लाभ भी पाएंगे
शुक्र के राशि परिवर्तन से आज मिथुन राशि वालों को लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। आपकी कोई चाहत पूरी होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं, जिसे आपके रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्ति के दर्शन और संपर्क से आपका मनोबल बढ़ेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

आज भाग्य 81% मिथुन राशि के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशिफल 7 जुलाईः अटके कामों में गति आएगी
सितारे बते रहे हैं कि आज कर्क राशि वालों को भाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। इन्हें आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। अगर कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें गति आएगी। कर्क राशि वालों के लिए सलाह है कि, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो जल्दबाजी में न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। शाम के समय आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी आप जा सकते हैं।

आज भाग्य 87% कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी के दीपक जलाएं और माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

​सिंह राशिफल 7 जुलाईः सफलता और उपलब्धि पाएंगे
सिंह राशि वाले आज सुबह से ही सक्रिय नजर आएंगे और अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सिंह राशि के जातक आज कोई बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन व्यस्तता वाला रहेगा। अचानक आपके ऊपर काम का दबाव आ सकता है। ऐसे में मन परेशान होगा और पारिवारिक जीवन पर इसका असर दिखेगा। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र का तनाव परिवार के सदस्यों पर जाहिर न होने दें अन्यथा घर का माहौल भी इससे प्रभावित होगा। संभव है कि आज आपकी माताजी आपकी किसी बात से नाराज होंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।

आज भाग्य 79% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं और शुक्र मंत्र का जप करें।

कन्या राशिफल 7 जुलाईः सुख और लाभ का बना है संयोग
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। इनकी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र का राशि परिवर्तन सुख और लाभ प्रदान करेगा। नौकरी और कारोबार में आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपका प्रभाव बढेगा। साथ ही आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया इनका प्रयास सफल होगा। आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी माता की पूजा करें और कमल पुष्प अर्पित करें, सुबह और शाम लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी लाभकारी रहेगा।

​तुला राशिफल 7 जुलाईः आय के स्रोत पाएंगे, सेहत का ध्यान रखें
आज तुला राशि के सितारे बताते हैं कि इन्हें, कारोबार में लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत भी इन्हें प्राप्त होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। वैसे आज आपका दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि घर से बाहर यात्रा कर रहे हैं तो मौसम संबंधी सावधानी का ध्यान भी रखें नहीं तो इससे आपकी सेहत पर भी असर हो सकता है। अचानक बनने वाली परिस्थिति के कारण आपका कोई काम अटक सकता है। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी बात पर आज मतभेद होना संभव है।

आज भाग्य 71% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। 9 बत्तियों वाला घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें, घर के मुख्य द्वार पर दूध और खील रखना भी शुभ रहेगा।

​वृश्चिक राशिफल 7 जुलाईः यश और सम्मान मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी राशि से चौथे घर में शनि के साथ चल रहे चंद्रमा आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा क्लाइंट से कहासुनी हो सकती है। कारोबार में लाभ के लिए भी आज आपको संयमित व्यवहार अपनाना होगा। वैसे आज आपको अपनी मेहनत से सफलता भी मिलेगी और आपके कुछ पेंडिंग काम भी बनेंगे। पारिवारिक जीवन में आप यश और सम्मान पा सकते हैं। शाम में आज आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से बातचीत और किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज दबाव से नहीं प्यार से काम बनाने की कोशिश करें।

आज भाग्य 81% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। किसी भी मंदिर में झाड़ू अथवा सफेद वस्त्र या दूध का दान करें।

​धनु राशिफल 7 जुलाईः लेन देन में समझदारी से काम लें
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज किसी डील के लिए काफी मश्क्कत करनी होगी। वैसे आज भविष्य के लिए कुछ प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से लिए निवेश करना भी आज आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, अन्यथा रिश्ते में मनभेद आ सकता है। आज घरेलू सामान की खरीदारी पर आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में भी धन खर्च संभव है। सायंकाल के समय रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

आज भाग्य 72% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

​मकर राशिफल 7 जुलाई: विरोधी कमजोर होंगे, सफलता पाएंगे
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों की कोई चाहत पूरी करके आपके मन को संतोष मिलेगा। आपने अगर आज कोई काम करने का मन बना लिया है तो उसे पहले पूरा करने का प्रयास करें, फिर किसी दूसरे काम में हाथ डालें नहीं तो कोई भी काम सही से पूरा नहीं हो पाएगा। प्रतियोगिता में अगर आप भाग ले रहे हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी, विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। वाहन पर धन खर्च का योग है। आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखते हुए एहतियात बरतें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। किसी छोटी कन्या को फल और मिठाई दें। बहनों को उपहार देना भी शुभ रहेगा।

​कुंभ राशिफल 7 जुलाईः लाभ मिलेगी, सेहत का रखें ध्यान
कुंभ राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और शनि मिलकर आपकी सेहत को आज प्रभावित कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी आज आप उलझन महसूस करेंगे। अगर आज किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने का प्लान कर रहे हैं तो तमाम पहलुओं पर गौर करें, अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीलर और बिचौलिए का काम करने वाले जातकों को आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिल रहा है। शाम के समय माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र का दान करें और दो मोती बहते जल में प्रवाहित कर दें।

​मीन राशिफल 7 जुलाईः दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी
आज सितारे बताते हैं कि, मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राओं का संयोग बन सकता है। विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रयास से सफलता पाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

आज भाग्य 82% तक मीन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें। देव को खीर का भोग लगाएं।

scroll to top