आज का राशिफल 14 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप यदि किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें और छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। दान धर्म के कार्य में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप भाई बहनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ […]

उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने संभाला कार्यभार, सीएम साय ने उन्हें शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।  

नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा-हाईकमान चुनेंगे नेता प्रतिपक्ष

रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली समीक्षा बैठक ख़त्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में नए नेता प्रतिपक्ष को लेकर सहमति बनी। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने यह प्रस्ताव रखा था कि कांग्रेस विधायक दल के नए नेता का फैसला हाईकमान करें। उनके इस प्रस्ताव का डॉ चरणदास महंत ने भी समर्थन किया। विधायक दल की बैठक ख़त्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी दिल्ली लौट गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, चुनाव पर्यवेक्षक अजय माकन, […]

नया सवेरा जन कल्याण समिति ने दिव्यांग दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

बलौदा बाजार। नया सवेरा समिति व सक्षम सस्थान के लिए अस्मरणीय क्षण इस सादे समारोह को एक ऊचाई प्रदान कर गया यह कार्यक्रम।नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ बलोदा बाजार व सक्षम संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर स्वरसती शिशु मदिर सभाकक्ष मे मां की फोटो मे माला अर्पण व दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि जो खुद दृष्टीहीन उत्तम वर्मा के साथ समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती लीना साव,सरक्षक शोमा भटटर,सरिता यदु,श्री राजेन्द्र साहू ,प्रकाश चौहान,डां राजेश अवस्थी,डां बाजपाई,श्रीमती लता साहू ,लोकनाथ व्दारा दिव्यांग दिवस सम्मान समारोह का शुभारंभ किये । साथ मे दृष्टीहीन बच्ची ने सरस्वती वंदनगीत प्रस्तुति कर सबका का मन मोह ली ।निबधं प्रतियोगिता मे […]

ग्रामीण डाक सेवक अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0 डाकघरों में कामकाज हो रही प्रभावित गरियाबंद। गरियाबंद के ग्रामीण डाक सेवक अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण डाकघरों का कामकाज प्रभावित हो रही है। संघ के सदस्यों ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, संभागीय शाखा रायपुर के बैनरतले हड़ताल की जा रही है। जिसमें संघ की प्रमुख रूप से सात मांगे हैं, जिनमे 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ जोडक़र, दूसरा कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू करना, जैसे 12,14, 36, 5 लाख ग्रेच्युटी, 180 दिनों की छुट्टी को आगे बढ़ाना और नगदी भुगतान करना। तीसरी […]

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड से भी किया दंडित

0 अपर सत्र न्यायालय ने थाना पीपरछेड़ी के प्रकरण में सुनाया अपना फैसला  0 प्रकरण में 16 साक्षियों का परीक्षण कराया गया गरियाबंद । अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के एक मामले में आरोपी के खिलाफ दोषसिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश तजेश्वरी देवी देवांगन द्वारा 12 दिसंबर 2023 मंगलवार को हत्या के आरोपी प्रीतम ओटी पिता छेरकू राम ओटी उम्र-49, साकिन- कोचईमुडा थाना- पीपरछेड़ी जिला- गरियाबंद को धारा 302 भा०दं०संहिता में आजीवन कारावास एवं 2,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। एवं धारा 201 भा०दं०संहिता में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000 रुपये का अर्थदण्ड कुल 4,000 रुपये के […]

मुख्यमंत्री साय  ने मंत्रालय पहुंचकर की विधिवत पूजा-अर्चना, फिर संभाला कार्यभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके पहले उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. प्रदेश के नए मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है. उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और  विजय शर्मा भी उनके साथ थे. मुख्यमंत्री साय के मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, […]

LIVE : शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। पूर्व सीएम बघेल का ट्वीट – छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ. जनकल्याण और जनसशक्तिकरण की जो यात्रा कांग्रेस की सरकार ने शुरू की है, उसे आप आगे बढ़ाएँगे, ऐसी आशा करता हूँ।  

LIVE शपथ ग्रहण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बनाए गए डिप्टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने आज पीएम मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वहीं, इस बार लोरमी विधानसभा से टिकट गया टिकट दिया गया था, जहां साव ने जीत हासिल की। विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव […]

मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल : महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए महिलाओं ने पहना मुखोटा

रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए महिलाओं ने मुखोटा पहना। इस तरह से महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।