LIVE शपथ ग्रहण समारोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे रायपुर

रायपुर। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर विमानतल आगमन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।  

शपथ ग्रहण समारोह LIVE : विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल

० शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल ० पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन ० गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग […]

बड़ी खबर : संसद पर आतंकवादी हमले की बरसी के दिन संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स

नेशनल न्यूज़। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को एक दर्शक सदन के भीतर कूद गया, जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से एक व्यक्ति सदन में कूद गया और इधर-उधर भागने लगा। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दो युवक दर्शक गैलरी से कूदे और उनके द्धारा कुछ फेंफा गया जिससे गैस निकल रही थी। सासंदों ने उन्हें पकड़ लिया, फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। चौधरी ने कहा यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा […]

भावुक क्षण : शपथ ग्रहण समारोह के पहले मुख्यमंत्री अपनी माता जी का लिया आशीर्वाद

० अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया रायपुर। शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने अपने पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं।  

शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

MP Breaking: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ, पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह समेत 11 राज्यों के सीएम हुए शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। मोहन यादव ने शपथ लेते हुए कहा है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल डिप्टी सीएम को भी शपथ ग्रहण कराएंगे।  

विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत, 50 हजार लोग समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते […]

बलरामपुर : गन्ने की रखवाली के लिए खेत में लगाए गए करंट से नर हाथी की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर में हाथियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है.आज बलरामपुर जिले में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गन्ना खेत की रखवाली करने के लिए खेत में करंट के बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से हाथी की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है. यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस बीच नरसिंहपुर गांव में गन्ना की रखवाली करने के लिए खेत में लगाए गए करंट की चपेट […]

23 साल के छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, जानिए कहां और कब हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को बने 23 साल हो चुके हैं. इन 23 सालों में आज छठवीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार 1 नवंबर 2000 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी ने पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ ली थी। आइये जानते हैं किस मुख्यमंत्री ने कहां ली थी शपथ – 1- 01 नवंबर 2000, अजीत जोगी, पुलिस परेड ग्राउंड 2- 8 नवंबर 2003, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान 3- 12 दिसंबर 2008, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान 4- 12 दिसंबर 2013, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान 5- 17 दिसंबर 2018, भूपेश बघेल, बलवीर सिंह जुनेजा […]

राजधानी के लोधीपारा बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर। राजधानी के लोधीपारा स्थित बाजार के कई दुकानों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. जानकारी के मुताबिक लोधी पारा स्थित बाजार समृद्वि में स्थित सब्जी दुकान में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग की लपटे बढ़ने लगी और अन्य दुकानों तक फैल गई. दुकानों में रखा समान ब्लास्ट होने लगा. वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. जिसमें सफलता नहीं मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद दमकल की पहुंची टीम ने आग […]