राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है – राज्यपाल डेका

० राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखण्ड, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना […]

रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : सीएम साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

० “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने […]

AICC ने ओबीसी विभाग के लिए राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति की, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी विभाग के लिए राष्ट्रीय समन्वयकों (नेशनल कोऑर्डिनेटर्स) की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ के लिए यह मामला इसलिए अहम है, क्योकि यहाँ से चार नेताओं को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से गिरीश देवांगन, लेखराम साहू, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और त्रिलोकचंद श्रीवास को यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। इनमे गिरीश देवांगन पहले भी प्रदेश कांग्रेस में अहम पदों पर रह चुके हैं। देशभर से कांग्रेस ने ओबीसी विभाग से 60 नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किए हैं।

उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं से बढ़ेगी सर्दी, शीतलहर से बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। उत्तर-मध्य भारत में मौसम के बदलते मिज़ाज ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का असर दिखेगा, जिससे ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी। विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ सर्दी का स्तर बढ़ जाएगा, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से मौसम अधिक ठंडा रहेगा। बस्तर और सरगुजा संभाग में भी ठंड का असर खासा महसूस होगा और स्थानीय लोग सुबह और रात के समय ठंडक का सामना करेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव […]

कल खेला जाएगा भारत- साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे, आज दोनों टीमें करेंगी नेट प्रैक्टिस

रायपुर। नवा रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरिज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेटर्स मंगलवार को नेट प्रैक्टिस करते नजर आएंगे. वहीं दक्षिण अफ्रिका के खिलाड़ी भी नेट में पसीना बहाएंगे. मैच को लेकर तैयारियां पूरी हो गई गई। वहीं रायपुर वाले इस मैच को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर लगभग 12 बजे मीडिया से रूबरू होगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक अभ्यास करेगी. वहीं टीम इंडिया की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसके बाद शाम 5 बजे […]

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में की गई सेफ लैंडिंग

  दल्ली। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है। बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं […]

भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले के लिए तैयारी पूरी, एडवायजरी भी जारी,सड़के सील, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

रायपुर। कल रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच होने वाला है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। सुरक्षा का प्रभारी डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को बनाया गया है, जबकि 6 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। मेफेयर रिसोर्ट के चारों तरफ सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। यातायात के 500 अधिकारी-जवानों की तैनाती की गई है और रिसोर्ट से स्टेडियम तथा स्टेडियम से रिसोर्ट तक पूरे रूट को सील कर दिया गया है। कुल 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात हैं। आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल ने सभी ASP और DSP अधिकारियों […]

आज का राशिफल 2 दिसंबर : चंद्राधियोग योग से आज मंगलवार का दिन मेष, मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए मंगलकारी

मेष राशि,चंद्रमा का गोचर शुभ, भाग्य मेहरबान है आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से होने से आपको लाभ का मौका मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे जिसका लोग फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उनका अपना विशेष ध्यान रखना होगा। आज पारिवारिक जीवन में आपको सुख सहयोग मिलेगा। माता की ओर से आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप आज सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। नौकरी मं आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिल […]

आज का पंचांग 2 दिसंबर : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्लावल 10, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज […]