सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती है. सीएम ने एक्स पर जानकारी देते बताया कि बाबूजी अस्वस्थ हैं। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा‌। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।  

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

नेशनल न्यूज़। बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भ गृह में आने का दिया आमंत्रण […]

छत्तीसगढ़ में ऐसे कौन से मतदान केंद्र हैं जहां शत-प्रतिशत हुई वोटिंग : CEO रीना बाबा ने दी जानकारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर 5 बजे तक हुए मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने प्रेस वार्ता लेकर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि भरतपुर-सोनहत में तीन ऐसे अस्थायी मतदान केंद्र खोले गए जहां पांच, 12 और 23 मतदाता थे। इन तीनों मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह की कई अन्य व्यवस्था संबंधी जानकारी रीना बाबा कंगाले ने दी :  

आज का इतिहास 18 नवंबर : सिनेमाई क्लासिक्स के निदेशक और ‘दो आंखें बारह हाथ’, वी. शांताराम का जन्म 1901 को हुआ था

सिनेमाई क्लासिक्स के निदेशक ‘डॉ कोटनिस की अमर कहानी’ और ‘दो आंखें बारह हाथ’, वी. शांताराम के नाम से मशहूर शांताराम राजाराम वानकुद्रे का जन्म 18 नवंबर, 1901 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। शांताराम राजाराम वानकुद्रे के अलावा इस दिन कई मशहूर लोगों का जन्म हुआ था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 18 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 18 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1897 – श्री योगेंद्र एक […]

Recipe: 4 चम्मच घी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसा देसी सोहन हलवा

सामग्री सूजी- 500 ग्राम मैदा- 200 ग्राम गुड़- 500 ग्राम बादाम- 300 ग्राम घी- 4 बड़े चम्मच दूध- 1 कप केसर- 1 टी स्पून पिस्ता- 100 ग्राम किशमिश- 5-6 काजू- 5-6 हरी इलायची- 50 ग्राम सोहन हलवा बनाने का तरीका ० सबसे पहले गैस में एक कड़ाही रखें और गर्म होने दें, जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें घी डालें मैदा और सूजी डालकर भून लें। ० जब दोनों से महक आनी शुरू हो जाए, तो गैस बंद कर दें और कड़ाही को नीचे उतारकर ठंडा होने दें। ० फिर गैस में एक पैन चढ़ाए और इसमें एक लीटर पानी डालकर गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो […]

आज खरना : इस संपूर्ण विधि से करें छठ की पूजा, छठी मैया हो जाएंगी प्रसन्न

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान सूर्य भगवान की पूजा कि जाती है। साथ ही, छठी मैया की आराधना का भी विधान है। विशेष बात यह है कि छठ पूजा के दौरान 36 घंटों का कठिन व्रत भी भक्तों द्वारा रखा जाता है।   यह व्रत कठिन इसलिए माना जाता है क्योंकि इसके नियम बहुत कड़े हैं। वहीं, इस व्रत को विधिवत करना भी सरल नहीं है क्योंकि छठ पूजा की विधि को पूर्ण करने में कठिन तप लगता है। आइये जानते हैं छठ पूजा विधि के बारे में और साथ […]

छठी मैया के पूजन में मूली से लेकर कद्दू तक, जरूर शामिल की जाती हैं ये सब्जियां

  नहाय खाय के साथ इस साल 17 नवंबर को छठ पूजा शुरू हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती पहले दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान कर पूजा करती है और बाद में साधारण और सादे भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन कद्दू भात या घीया भात का सेवन करती हैं। व्रती के लिए बने भोजन में लहसुन प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है। बता दें कि छठी माई के पूजन में फल और सब्जी का विशेष महत्व बताया गया है। छठी मैया को के इस कठोर में कुछ विशेष सब्जियों को शामिल किया जाता है, इन सब्जियों का सेवन व्रती पूजन […]

नक्सली दहशत और मूलभूत सुविधाओं से वंचित आमामोरा गांव में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

जीवन एस साहू गरियाबंद। नक्सली दहशत और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से 2018 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके दुर्गम पहाड़ी के आमामोरा गांव में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। हमारे संवाददाता ने नक्सलियों के मांद में घुंस कर लाइव रिपोर्टिंग की । नक्सली गढ़ में सुरक्षा दृष्टि से दहशत के साए में और भारी पुलिस जवानों की तैनाती में सुबह 07 बजे मतदान शुरू हो गया और 3 बजे तक मतदान समाप्त कर दिया गया। पिछले बार हुए चुनाव में बहिष्कार के चलते महज 07 प्रतिशत मतदान हुए किंतु इस बार 07 से बढ़कर 70 प्रतिशत मतदान हुए हैं। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के उड़ीसा सीमा से […]

आज का राशिफल 18 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली थी तो आप उसे समय से पूरा करेंगे जिससे आपके माता-पिता को खुशी होगी। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो आज आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों से अपने मन ही बात को करने से बचाना होगा नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते हैं। […]

World Cup Final से पहले आसमान में इंडियन एयरफोर्स दिखाएगी करतब, टीम ने शेयर किया खूबसूरत नजारा

नेशनल न्यूज़। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगी। इतिहास में पहली बार मैच से ठीक पहले करीब डेढ़ बजे इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसमान में करतब दिखाएगी। इस दौरान इंडियन प्लेयर्स की फैमिली के साथ ही BCCI के पदाधिकारी, आईसीसी के बड़े अधिकारी और स्टेट एसोसिएशंस के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच से ठीक पहले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अहमदाबाद के आसमान में करतब दिखाएंगे। यह एयर शो भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण […]