पूर्वी राज्यों में खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
नेशनल न्यूज़। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले, शुक्रवार को भी पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार बारिश हुई, जिस वजह से मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के कारण चक्रवात बन गया है, जिसका […]



