आज का राशिफल 25 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन व्यापार के मामले में आपके […]

नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली, चेतावनी भी दी-वोट मांगने वालों को मिलेगी सजा

राजनांदगांव।छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने यह चेतावनी भी दी है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। पर्चे में नक्सलियों ने यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। भाजपा नेता की हत्या को लेकर नक्सलियों पर था संदेह बतादें कि 20 अक्‍टूबर […]

राजधानी के बंगाली दुर्गा पंडालों में मां को बोरोन कर दी गई विदाई, महिलाओं ने किया सिंदूर खेला

रायपुर। दुर्गा पूजा के उत्सव में सिंदूर की होली खेलने की परंपरा बंगाल में बहुत प्रचलित है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन जब मां दुर्गा जब वापस जाती हैं तो उनकी विदाई के सम्मान में सिंदूर की होली खेली जाती है। इसी क्रम में राजधानी में स्थित बंगाली दुर्गा पूजा पंडालों में आज बंग समाज की महिलाओं ने देवी मां को विदा करने से पहले बोरोन कर सिंदूर लगाया। और महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला किया। यह पर्व सामाजिक एकता और आनंद की भावना को दर्शाता है। ऐसे में यह परंपरा दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। भाटागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी में आयोजित सार्वजनिक बंगाली दुर्गोत्सव […]

कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई शामिल, टिकट नहीं मिलने पर उठाया कदम

मुंगेली। विधायकों और युवा नेताओं के टिकट कटने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य और कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।   अंबालिका साहू कांग्रेस से बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी। वे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य भी हैं, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा में टिकट नहीं दिया तो शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अंबालिका साहू ने इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने उन्होंने […]

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की 31 प्रत्याशियों की सूची

  रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपने 31 प्रत्याशियों की घोषणा की है. पाटन से मघुकांत साहू, कसडोल से डॉ. देवेश वर्मा, राजनांदगांव से मनीष देवांगन को मैदान में उतारा गया है. बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है.

पीएम नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को दुर्ग प्रवास पर, करेंगे बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रचार अभियान की शुरुआत

रायपुर। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार छत्तीसगढ़ में अभियान की शुरूआत 30 अक्टूबर को सीएम बघेल के गृह जिले दुर्ग से करेंगे। उनकी सभा में दुर्ग जिले के प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल करेंगे। इनमें विजय बघेल, जितेंद्र यादव, ललित चंद्राकर शामिल हैं। वहीं उनसे पहले सांसद रविशंकर प्रसाद 27 को दुर्ग में सभा करेंगे । उनके साथ सरोज पांडे भी रहेंगी।

रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने दशहरा में की शस्त्र पूजा, विजयादशमी की दी बधाई

रायपुर। रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने आज दशहरा के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा की. इस दौरान रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे. SSP प्रशांत अग्रवाल ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी. विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध करके अपनी पत्नी सीता को उसके चुंगल से आजाद कराया था. भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न और रावण की सिंह लग्न की है. दोनों के लग्न में विद्यमान बृहस्पति दोनों की शक्तिशाली बनाता है. हालांकि श्रीराम का बृहस्पति लग्न में उच्च का है जो उन्हें विशिष्ट बनाता है.  

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में

० पहले चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर को रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन […]

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम, सुबह आउटर में दिखने लगा कोहरा, महसूस हो रही हल्की ठंडक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदलाव की ओर है। रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा हैं। दोपहर के समय धूप से मौसम शुष्क रह रहा है और इस दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री की करीब रह रहा है‌, जिससे उमस महसूस हो रहा है। वहीं रात के समय ओस भी अपना प्रभाव दिखाने लगा है जिससे वातावरण में नमी बढ़ी है। रायपुर सहित राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। लिहाजा हवा में नमी बढ़ गई है। इसके असर से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने लगा है। दिन के तापमान […]

आज राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 101 फ़ीट के रावण का होगा दहन, मनेगा विजय दशमी का पर्व

रायपुर। आज दशहरे का पर्व है, जिसे विजय दशमी भी कहते हैं। ऐसे में आज राजधानी रायपुर में भव्य उत्सव की तैयारी है, लेकिन आचार संहिता की वजह से रावण का कद कम कर दिया गया है। आज दशहरे पर्व के दिन रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में इस बार 101 फीट का रावण तैयार किया गया है। पहले रावण का कद 110 फीट का होता था, लेकिन इस बार समय की पाबंदी की वजह से रावण का कद 9 फीट घटाया गया हैं। इस बार कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का तैयार किया गया है।   वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस दशहरे पर्व को लेकर पुलिस […]