नगर के गांधी मैदान में गरबा की धूम, हजारो की संख्या में गुजराती और छत्तीसगढ़ी गानों में थिरक रहीं युवतियां

  गरियाबंद। भक्ति और उत्साह के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर नगर के गांधी मैदान में पांच दिवसीय रास गरबा महोत्सव का रंग चढ़ा हुआ है। जबरदस्त लाईटिंग और डीजे की धून में रोजाना माता के दरबार में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में लोग रास गरबा खेलने और इसका लुफ्त उठाने पहुॅच रहे है। लोगो को प्रोत्साहित करने समिति के द्वारा पुरस्कृत भी किया जा रहा है जिसने लोगो के उत्साह को दुगुना कर दिया है। बता दे कि गांधी मैदान में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति तथा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के संयुक्त तत्वाधान में रास गरबा का आयोजन किया गया है। […]

रायपुर उत्तर से कांग्रेस में बगावती सुर, सिंधी समाज से किसी को भी दावेदारी नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष

रायपुर। रायपुर उत्तर से प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। इस कड़ी में सिंधी अकादमी के डायरेक्टर अर्जुन वासवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की उपेक्षा असहनीय है। वासवानी रायपुर उत्तर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। मगर पार्टी ने मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर प्रत्याशी बना दिया। इस बार रायपुर उत्तर से सिंधी समाज से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर दबाव था। पार्षद अजीत कुकरेजा का नाम भी पैनल में था। मगर प्रदेश से सिंधी समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर सिंधी नेताओं में काफी नाराजगी है। टिकट […]

कुरूद विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने दाखिल किया नामांकन

धमतरी। कुरूद विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले वे हनुमान मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया. ट्वीट कर जानकारी देते अजय चंद्राकर ने बताया कि आज भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर जिला कार्यालय में कुरूद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 57 से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन दाखिल किया. गौरतलब है कि कुरूद विधानसभा छत्तीसगढ़ का हाईप्रोफाईल सीटों में से एक है, क्योकि भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर इस सीट से चुनाव लडते हैं, वही तारिणी चंद्राकर का सीधा मुकाबला कुरूद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के साथ होगा। ऐसे में कुरूद विधानसभा का चुनाव काफी […]

बीजेपी ने डीजीपी अशोक जुनेजा को हटाने की मांग की , भाजपा कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग को लेकर की शिकायत

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर डीजीपी अशोक जुनेजा को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने में डीजीपी नाकाम रहे हैं। भाजपा के दो सांसद सुनील,सोनी,संतोष पांडे,विधायक और प्रत्याशी अजय चंद्राकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले से मुलाकात की। उन्होने ने मोहला मानपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग को लेकर शिकायत की। उनके साथ निर्वाचन आयोग संपर्क समिति संयोजक डॉक्टर विजय शंकर मिश्रा भी थे।  

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

० कानून व्यवस्था बनाए रखने तेजी से हो रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रायपुर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से 21 अक्टूबर […]

दो पेड़ों के तने में फंसकर तेंदुए की मौत, चार दिन तक तेंदुए की लाश फंसी रही

रायपुर। दो पेड़ों के तने में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई हैं. पूरा मामला इन्दागांव परिक्षेत्र गरियाबंद का हैं. जानकारी के मुताबिक मौत के बाद चार दिन तक तेंदुए की लाश फंसी रही. जानकारी मिलने पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम करवा कर शवदाह किया. इस मामले में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामला उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व की है. जहां तेंदुए की लाश मिलने की सूचना मिली थी. फ़िलहाल तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दी गई हैं.

आज का इतिहास 23 अक्टूबर : 1923 में आज के दिन भारत के 11वें उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का जन्म को हुआ था

23 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए इसलिए खास है क्योंकि 23 अक्टूबर 1923 के दिन भारत के 11वें उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का जन्म को हुआ था। जबकि 23 अक्टूबर 2019 को गूगल रिसर्च लैब ने यह दावा किया कि उसने 3 मिनट में गणना करते हुए क्वांटम वर्चस्व हासिल कर लिया है, जिसमें सुपरकंप्यूटर को 10,000 साल लगेंगे। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 23 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। […]

रायपुर जिले में 468 लीटर शराब और 10 दोपहिया वाहन जब्त

० शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में 63 आरोपी गिरफ्तार रायपुर।विधानसभा निर्वाचन – 2023 के मद्देनजर रायपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के दिशा-निर्देशन में चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में आबकारी विभाग की टीम द्वारा शराब के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर कड़ी निगरानी रख रही है। राज्य में विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक रायपुर जिले में शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में विभिन्न स्थानों एवं व्यक्तियों से 468 लीटर मदिरा तथा 10 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। उक्त मामले में […]

आज का राशिफल 23 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि की नवमीं का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। […]

अरब सागर में ‘तेज’ हुआ खतरनाक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘हामून’; भारत के दो सागरों में चक्रवात

  नेशनल न्यूज़। भारत से सटे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ दो चक्रवात बने रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून बन रहा है जो अभी प्रारंभिक चरण में है। इससे पहले 2018 में भारत के पूर्व और पश्चिम दोनों ओर चक्रवात साथ में बने थे। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्तूबर को सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान […]