World Cup 2023: न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत से शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल का दावा मजबूत
स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला गया। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। इसको लेकर भारतीय टीम पर दबाव था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और 20 वर्षों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच से ही अंक तालिका में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, 21वें मैच से पहले तक न्यूजीलैंड और […]



