हटाए गए सिम्स अधीक्षक डॉ. नीरज शेंडे, बदहाली और मरीजों की बेसिक सहूलियत नहीं होने पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
बिलासपुर। सिम्स (CIMS) की बदहाली और मरीजों की बेसिक सहूलियत नहीं होने पर हाई कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई से पहले सिम्स अधीक्षक के पद से डॉ. नीरज शेंडे हटाए गए. हाईकोर्ट की सख्ती बयान के बाद डॉ. शेंडे की जगह पर डॉ. सुजीत नायक को जिम्मेदारी दी गई है. मामले में आज सुबह 10.30 बजे फिर से सुनवाई होगी. बता दें कि सिम्स की बदहाली पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने जवाब देने के लिए उपस्थित हुए सिम्स के अधीक्षक को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया था कि जो […]



