छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू

रायपुर। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू कर दी गई हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की स्वीकृति के बाद ये नई दरें 27 फरवरी 2026 से प्रभावशील हो गई हैं। जिला मूल्यांकन समितियों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में निम्नलिखित जिलों से प्रस्ताव प्राप्त हुए: दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा बलरामपुर-रामानुजगंज महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। परीक्षण उपरांत बोर्ड ने चारों जिलों के संशोधित गाइडलाइन दर प्रस्तावों को अनुमोदन […]

“विकसित भारत एवं सतत विकास : अवसर और चुनौतियाँ” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर। “विकसित भारत एवं सतत विकास : अवसर और चुनौतियाँ” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि महादेव कावरे संभागायुक्त, रायपुर संभाग द्वारा किया xगया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समावेशी, सतत एवं क्षेत्रीय संतुलित विकास आवश्यक है, विशेष रूप से पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों पर केंद्रित प्रयासों के साथ। उन्होंने अवसंरचना विकास, कौशल उन्नयन तथा सामुदायिक सहभागिता को अविकसित क्षेत्रों को विकास के केंद्र में परिवर्तित करने के प्रमुख स्तंभ बताया। पूर्व कलेक्टर जशपुर के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में चाय बागानों के प्रोत्साहन से स्थानीय चाय उत्पादकों एवं लघु किसानों की […]

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-रमेन डेका

० जीवन में ख़ुशी और आत्म संतुष्टि प्राप्त करने के लिए हमें अपना पैशन भी फॉलो करना चाहिए ० राज्यपाल रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल ० दीक्षांत समारोह में 816 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है और शिक्षा हमारे जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। अगर हम अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में पीछे छूट रहे लोगों का […]

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ,हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम ० मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस रायपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर […]

हाथों में हाथ, चेहरों पर मुस्कान: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे ‘विरोश’, फैंस को दिया फ्लाइंग किस

  एंटरटेनमेंट न्यूज़ । फैंस के चहेते कपल ‘विरोश’ यानी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई। शादी के अगले ही दिन यह न्यूली मैरिड कपल पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आया। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विजय और रश्मिका ने पैपराजी को पोज दिए और फैंस का अभिवादन किया। बेहद खुश दिखा न्यूली मैरिड कपल एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। रश्मिका लाल रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय लाइट व्हाइट शॉर्ट कुर्ते और पैंट में नजर आए। दोनों के चेहरे पर […]

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 28 फरवरी को खाते में आएगा धान बोनस

  रायपुर। Chhattisgarh के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धान बोनस का इंतजार कर रहे लाखों अन्नदाताओं को होली से पहले राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने घोषणा की है कि 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। 25 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार से अधिक किसानों को 10,292 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह भुगतान सीधे बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत खातों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने […]

पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, लोकतंत्र की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक क्षण

  रायपुर। Chhattisgarh की Chhattisgarh Legislative Assembly में आज एक विशेष और भावुक पल देखने को मिला, जब 120 पुनर्वासित पूर्व नक्सली सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने जैसे ही यह जानकारी दी कि ये वही लोग हैं जो कभी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से दूर थे, लेकिन अब मुख्यधारा में लौट आए हैं, पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इन आगंतुकों में 54 महिलाएं और 66 पुरुष शामिल थे। प्रदेश के गृहमंत्री Vijay Sharma ने बताया कि इस समूह में नक्सली संगठन के शीर्ष स्तर से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक शामिल हैं। शीर्ष नेता अध्यक्षीय दीर्घा में उपस्थित थे और सदन की कार्यवाही को ध्यानपूर्वक […]

रायपुर–रतनपुर रोड हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 की मौत, 1 घायल

बिलासपुर। रायपुर–रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे ट्रेलर (क्रमांक CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर अपनी लेन से बाहर निकल गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 04 MQ 4220) से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और […]

President: राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी, भारत-PAK सीमा पर सह-पायलट बन रचा इतिहास

  जैसलमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के तौर में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है।द्रौपदी मुर्मू स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में सह-पायलट बनकर उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। एलसीएच प्रचंड ने जैसलमेर स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को जानकारी दी। जैतून के हरे रंग की वर्दी और हेलमेट पहने हुए उन्होंने प्रस्थान करने से पहले कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान कॉकपिट से […]

Breaking : दिल्ली आबकारी नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा कोई अपराध नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि जांच में कोई आपराधिक साजिश या ठोस सबूत नहीं मिला। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य को आरोप मुक्त कर दिया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल को अभी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई राहत नहीं मिली है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि प्रथम दृश्य कोई भी आपराधिक षड्यंत्र […]