आज का राशिफल 20 नवंबर : वृश्चिक राशि में बना है चतुर्ग्रही योग, मिथुन, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों को मिलेगा चौतरफा लाभ
मेष राशि, वाणी को संयमित रखें और वाद विवाद से बचें आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपकी राशि से आज अष्टम भाव का चंद्रमा होना आपकी चिंता को बढा सकता है। अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान होगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण भी रखा होगा। कारोबार व्यापार में आर्थिक फैसला लेते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा। नौकरी में आज वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। […]



