’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’ में प्रदेश में नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सम्मेलन के मंच से प्रतीक स्वरूप इनमें से 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिमण्डल के सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक, निगम मण्डल के अध्यक्ष तथा अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक […]



