छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटकी हुई छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। आज जारी किए गई इस सूची में 11 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है। वहीं अन्य जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार सभी को है। लंबे समय से खबर आ रही थी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी और युवा कांग्रेस में फेर बदल किया जाएगा। वहीं अब 11 जिलों के नए अध्यक्षों के नाम युवा कांग्रेस की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जिन 11 जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं […]

जेडीयू ने नीतीश कुमार और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को चुना विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा चुने गए उपनेता

पटना। जनता दल यूनाईटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई। साढ़े 11 बजे जदयू के विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता उत्साहित है, उन्होंने नीतीश कुमार अपना नेता चुना है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पहली और अंतिम पसंद नीतीश कुमार ही हैं। नई सरकार में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर रजक ने कहा कि इसका फैसला नीतीश कुमार करेंगे। […]

जापान के इस शहर में दिल दहला देने वाली घटना, भीषण आग से 170 इमारतें जलकर खाक

इंटरनेशनल न्यूज़ । दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओइता प्रांत के सागानोसेकी (Saganoseki) जिले में मंगलवार शाम एक भीषण आग लग गई जिसने शहर के एक घने आवासीय क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आगजनी में अभी तक 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं।   तेज़ हवाओं के कारण फैली आग यह भयानक अग्निकांड मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने आपातकालीन कॉल किया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।सागानोसेकी इलाका मछली पकड़ने के बंदरगाह के […]

CG Weather : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठिठुरन, इन जिलों के लिए जारी किया गया शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर […]

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई,पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर मारी रेड

रायपुर।बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों पर एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है। जिन जिलों में यह रेड कार्रवाई सामने आई यही उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले का नाम शामिल है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यह छापेमारी पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर की गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत […]

छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के विकास, समृद्धि और मजबूत लोकतंत्र का आधार स्तंभ रहा है। यह भवन न केवल हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, बल्कि आगामी […]

“हिड़मा के आतंक का अंत, बस्तर में लौट रहा शांति का वसंत” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा संचालित सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर एवं सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस को सलाम करते हुए कहा है कि “यह घटना नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में निर्णायक उपलब्धि है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर और सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों का न्यूट्रलाइज होना नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई में एक निर्णायक उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सुरक्षाबल के जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय […]

आज का राशिफल 19 नवंबर : मेष, तुला और वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग से मिलेगा बुद्धि कौशल का लाभ

मेष राशि, कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभदायक डील मिलेगी। आपके कारोबार में तेजी रहने से मन प्रसन्न होगा। आपको आज राजकीय क्षेत्र से भी लाभ और सम्मान मिल सकता है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढेगी। संतान की शिक्षा करियर में प्रगति से प्रसन्न होंगे। साझेदारी के काम में फायदा होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। वृषभ राशि, सूर्य बुध की युति का मिलेगा लाभ […]

आज का पंचांग 19 नवंबर : आज मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 28, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 04, जमादि उल्लावल 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 09 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। शकुनि करण 09 बजकर 44 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 14 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि […]

छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

० राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर और बालोद जिला प्रशासन को किया सम्मानित ० प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादाई: मुख्यमंत्री साय रायपुर। जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और बालोद ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दोनों जिलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण की दिशा में देशभर में विशेष पहचान बनाई है। पिछले […]