Chandrayaan-3:लैंडर ‘विक्रम’ से रोवर ‘प्रज्ञान’ हुआ अलग, चांद पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के अमिट निशान

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब गुरुवार को रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से अलग हो गया है। इसरो के सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है। प्रज्ञान बाहर आया। धूल के पूरी तरह से खत्म होने के बाद प्रज्ञान को इसरो ने विक्रम से बाहर निकाला. प्रज्ञान ने चांद पर अशोक स्तंभ और इसरो के निशान छोड़ दिए हैं। लैंडर विक्रम की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अगला काम उसकी गोद में बैठे रोवर प्रज्ञान को बाहर निकालना था। अब चंद्रयान का असली मिशन शुरू होगा और विक्रम एवं प्रज्ञान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव का हालचाल बताएंगे। प्रज्ञान […]

आज है मासिक दुर्गाष्टमी: जानिए कैसे करें माता की पूजा, व्रत और पूजा से मिलेगा पुण्यदायी फल

दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की खास पूजा-अर्चना की जाती है. दुर्गाष्टमी पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ती है. महीने में एकबार पड़ने वाली दुर्गाष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी और मास दुर्गाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है. गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) की अष्टमी तिथि पर ही मासिक दुर्गाष्टमी पड़ रही है. मासिक दुर्गाष्टमी के इस खास दिन पर पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. मान्यतानुसार इस दिन माता रानी का व्रत रखने और पूजा करने पर भक्तों को दोगुना लाभ और माता की कृपा प्राप्त हो सकती है. मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा इस दिन माता की पूजा करने के लिए सुबह-सवेरे उठकर […]

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : महिला पायलट की सूझबूझ से टकराने से बचे दो विमान, एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर आ गए थे विस्तारा के विमान

नेशनल न्यूज़। एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए थे। हालांकि महिला पायलट ने समझदारी दिखाते हुए अपना विमान रोक लिया। इससे दोनों विमान टकराने से बच गए। दोनों विमानों में कुल 300 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जिम्मेदार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को काम से हटा दिया गया है।   विस्तारा की अहमदाबाद से दिल्ली फ्लाइट संख्या वीटीआई926 रनवे नंबर 29एल पर लैंड हुई थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने फ्लाइट […]

रक्षाबंधन में बनाएं मखाना लड्डू

मखाना लड्डू बनाने के लिए सामग्री मखाने-1 चम्मच भुनी हुई मूंगफली- 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ गुड़- आधा कप घी-2 बड़े चम्मच काजू-15-20 बादाम-10-15 पिस्ता-10-15 कद्दू के बीज-1 बड़ा चम्मच तिल के बीज-1 छोटा चम्मच सूखा नारियल-2 बड़े चम्मच अलसी के बीज -1 छोटा चम्मच कैसे बनाएं मखाने की लड्डू मखाना लड्डू की रेसिपी ० मखाने से लड्डू बनाने के लिए एक पैन में गुड़ डालकर चाशनी बनाएं। अब दूसरे पैन में घी डालकर मखाने को रोस्ट कर लें और सुनहरा होने पर गैस बंद कर दें। ० पैन से मखाने निकालकर दूसरे सामग्री को भून लें जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अलसी, तिल, नारियल, मूंगफली और कद्दू के बीजडालकर भून […]

आज का इतिहास 24 अगस्त : इंग्लिश जहाज ‘हेक्टर’ ने 24 अगस्त 1608 में भारतीय सरजमी पर कदम रखा

24 अगस्त का इतिहास भारतीय परिदृश्य में एक अहम घटना को समेटे हुए हैं. 15वीं शताब्दी में यूरोप में हुई कुछ ऐसी घटनाएं जिसने यूरोप वासियों को भारत की ओर बढ़ने के लिए आकर्षित किया. यूरोप की औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप विदेशियों को नए बाजार तलाशने के अवसर मिल गए. इसी क्रम में पुर्तगालियों और डच के बाद पहले इंग्लिश जहाज ‘हेक्टर’ ने 24 अगस्त 1608 में भारतीय सरजमी पर कदम रखा. इस जहाज की कमान कप्तान हॉकिंग्स ने संभाली थी. इस दौर में भारत की सत्ता मुगल बादशाह जहांगीर के हाथों में थी. उस दौर की इस छोटी सी घटना ने आगे चलकर भारतीय उपमहाद्वीप की गुलामी का अध्याय […]

आज का राशिफल 24 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कोई डील फाइनल करें, तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रहे थी, तो उसमें आपके कष्टों में आज कमी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे […]

महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया

० शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश दिए, नगरीय प्रशासन मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उच्च विश्राम गृह रायपुर में बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. डहरिया ने यह भी कहा कि पूर्व से स्वीकृत कार्य का वर्क ऑर्डर आदर्श आचरण संहिता के पहले जारी हो जाना चाहिए। बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक […]

पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

० कलेक्टर करेंगे सड़कों का आकस्मिक निरीक्षण, मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली बैठक रायपुर।मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाकर जरूरी कार्यवाही करें। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि वे सड़कों पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण करें। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा है कि सड़कों पर पशु होने की शिकायत करने एवं निराकरण के लिए हर जिले में आम जनता, यात्रियों एवं मीडिया के लिए एक टोल फ्री नम्बर अनिवार्य रूप से स्थापित करें और […]

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और ईसीआई के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रायपुर।भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आर.के. गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी और अवर सचिव रितेश सिंह भी रायपुर पहुंचे।  

मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

० भारत ने आज इतिहास रच दिया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री […]