स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023: मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

० उपमुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में करेंगेे ध्वजारोहण ० जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा रायपुर।प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। […]

सावन सोमवार विशेष : हर साल बढ़ता है भूतेश्वरनाथ का शिवलिंग, दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग

यूं तो भगवान शिव थोड़ी सी पूजा से ही प्रसन्न हो जाते है। परंतु श्रावण मास का अपना ही विशेष महत्व है। सभी मासो मे से श्रावण मास भगवान शिव को अर्पित है। कहा जाता हैं कि भगवान शिव की श्रावण मास मे की गयी पूजा विशेष फलदायी होती हैं। जैसा कि आप सभी जानते है कि भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण मास का आरंभ हो चुका है और देशभर में शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है। सुबह से ही शिव मंदिरो में भक्तो का तांता लगा रहता हैं। शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तजनों को समस्त सुखो की प्राप्ति होती हैं। सावन महीने के इस पावन पर्व पर […]

CG Accident: घटारानी से घूमकर लौट रहे सैलानियों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम बच्ची की मौत, 3 घायल

गरियाबंद। जिले में घटारानी घूमने आए सैलानियों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर 40 लोग सवार होकर जतमई-घटारानी घूमने आए हुए थे. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीबन 11 बजे यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घाटी में उस वक्त घटी, जब घटारानी में झरने व देवी का दर्शन कर ग्रामीण वापस लौट रहे थे. छुट्टी के दिन होने के कारण पटेवा के 45 ग्रामीण केशव साहू के ट्रैक्टर में […]

हिमाचल के सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत, अन्य लोगों की तलाश जारी

  नेशलन न्यूज़। हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों से भारी बारिश के कारण लगातार नुकसान होने की खबरें आ रही हैं। बारिश ने एक बार फिर हिमाचल के कई जिलों में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ताजा खबर जिला सोलन से आई है, जहां बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जडौण गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बह गई है। बताया जा रहा कि दोनों घरों में 13 लोग मौजूद थे जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके शव भी बरामद किए […]

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की पुलिस पदकों की घोषणा, छत्‍तीसगढ़ के 35 पुलिस अफसरों को मिलेंगे पदक, देखें लिस्ट –

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। स्‍वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जारी इस सूची में छत्‍तीसगढ़ के 35 पुलिस अफसरों और कर्मियों का नाम है। इनमें डीआईजी रैंक के दो अफसर कमल लोचन कश्‍यप और नेहा चंपावत का नाम शामिल हैं। वहीं, एसपी रैंक के आईपीएस मोहित गर्ग को भी मेडल के लिए चुना गया है। वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) लक्ष्मण केवट इंस्पेक्टर मोहित गर्ग, आईपीएस एसपी 2″ बार टू पीएमजी Also Read – छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता किसी काम के नहीं, मंत्री ने कह दी बड़ी बात पिल्लू राम मंडावी सेंट पीएमजी जोगीराम पोडियाम एएसआई पीएमजी हिडमा पोडियाम एचसी पीएमजी […]

कतिया समाज विकास समिति ने किया बैठक का आयोजन, किया गया महिलाओं की एक शाखा का निर्माण

रायपुर। कतिया समाज विकास समिति रायपुर की बैठक शीतला माता सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में महिलाएं, पुरुष एवं युवा सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पृथक से महिलाओं की एक शाखा का निर्माण किया गया।   समिति द्वारा रायपुर में समाज के सभी लोगों की जनगणना का कार्य किया जा रहा है जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। समाज के विकास के लिए कन्या विवाह एवं भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में 1,800 ‘विशेष अतिथियों’ को किया गया आमंत्रित, लाल किले पर PM नरेन्द्र मोदी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

नेशनल न्यूज़। संसद के नए भवन के निर्माण से जुड़े कई श्रमिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1,800 ‘विशेष अतिथियों’ को 15 अगस्त को लाल किले पर 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि प्रत्येक राज्य, केन्द्र-शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनके पारंपरिक परिधान में लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय समर स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक सहित 12 स्थानों पर सरकार की […]

कूनो से गायब हुई मादा चीता निरवा को किया गया कैप्चर, 22 जुलाई से नहीं मिल रहा था लोकेशन

नेशनल न्यूज़। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान के धोरट परिक्षेत्र से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निरवा को आज सुबह ‘कैप्चर’ किया गया। मादा चीता निरवा स्वस्थ है, उसे बोमा में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 21 जुलाई को जब निरवा की कॉलर से सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन प्राप्त होना बंद हो गयी थी, तबसे उसकी खोजबीन की जा रही थी। पार्क प्रबंधन वृहद स्तर पर निरवा की खोजबीन में लगा हुआ था। सौ से भी ज़्यादा संख्या में प्रबंधन स्टाफ़, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, वन्यप्राणी चिकित्सक तथा चीता ट्रेकर सम्मिलित थे, दिन-रात पूरे संभावित […]

हिमाचल में कुदरत ने मचाई तबाही, जगह-जगह भूस्खलन, बादल फटने से हजारों मकानों को हुआ नुकसान

नेशनल न्यूज़। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से कई क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण खूब तबाही मची है। इस कारण ना सिर्फ सड़कें टूटी हैं, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी बंद हुई है। अगर बीते 24 घटों से हुए नुकसान की बात करें तो 10 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं जबकि 70 मकानों को नुकसान हुआ है। मंडी में बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। राज्य में 452 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गई हैं। कई गांवों से बिजली गायब हो चुकी है। 1814 बिजली ट्रांसफार्मर व 59 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। सभी स्कूल और कॉलेज बंद सड़कों के […]

आज का इतिहास 14 अगस्त : 14 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में सबसे दर्दनाक दिन, जब भारत को दो राष्ट्र भारत-पाकिस्तान में बांटा गया था

14 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में सबसे दर्दनाक दिन माना जाता है। इस दिन भारत को दो राष्ट्र भारत-पाकिस्तान में बांटा गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के कारण इस दिन देश भर में चारो ओर हिंसा फैली हुई थी, लोग धर्म के नाम पर एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। इस दिन न जाने कितने लोगों ने अपना घर, परिवार, दोस्त खोये थे। बंटवारे की इस आग में लगभग 10 लाख लोगों की जान गई थी। आज के इस लेख में हम आपको 14 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये […]