स्वतंत्रता दिवस पर आरडीए का तोहफा, बकायादारों को राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट

० 31 अगस्त 2023 तक आवासीय में 50% व व्यावसायिक योजनाओं में 30% सरचार्ज की मिलेगी छूट रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपने आवंटितियों और बकायादारों को एक मुश्त बकाया राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 31 अगस्त 2023 तक मिलेगी। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्षव्दय सूर्यमणि मिक्षा व  शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल सदस्य श्रीमती ममता रॉय, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, हिरेन्द्र देवांगन, मुकेश साहू, और श्रीमती चन्द्रवती साहू ने आवंटितियो की लगातार आ रही मांग के फलस्वरुप प्रशासनिक रुप से यह निर्णय लिया है। सरचार्ज राशि में छूट […]

CG Transfer Breaking: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, बदले गए 3 जिला शिक्षा अधिकारी

रायपुर। छग शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में तीन जिला शिक्षा अधिकारियों समेत बस्तर संभागीय संयुक्त संचालक का तबादला आदेश जारी किया है.जारी किए गए आदेश के अनुसार हिमांशु भारती को रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं रायपुर डीईओ रहे आरएल ठाकुर को संयुक्त संचालक कार्यालयसंभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग बनाए गए हैं. जारी आदेश में आरपी आदित्य संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर को संयुक्त संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर, संजय गुप्ता जशपुर डीईओ को संयुक्त संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, एचआर सोम डीईओ जांजगीर को संयुक्त संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, भारती वर्मा प्राचार्य मेंड्राकला को जांजगीर के डीईओ बनाए गए हैं.  

‘‘मेरी माटी मेरा देश’’: स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा वीरों को नमन, लगाए जाएंगे पौधे

० अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन अंर्तविभागीय समन्वय के माध्यम से किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उद्यानिकी विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से शुरू हुआ है, इसी तारतम्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों […]

सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को रोकने के लिए निर्देश जारी

० कलेक्टरों को गोठानों कांजी हाउस में पशुओं को रखने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश ० समझाईश के बाद भी सड़कों पर पशु पाए जाने पर पशु मालिकों पर लगेगा अर्थदण्ड रायपुर। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक लेकर इस समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराने और इस समस्या के निदान पर उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चिित करने कहा है। […]

दुर्ग शहर में 300 एकड़ में बना नगरवन तालपुरी, ओपन जीप से मुख्यमंत्री ने नजारों का लिया लुत्फ

० शहर के पास ठगड़ा बांध के किनारे सबसे बड़ी बायोडायवर्सिटी वाला एरिया, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण ० वन विभाग की पक्षी मार्गदर्शिका और हरियर दुर्ग पुस्तिका का विमोचन रायपुर।दुर्ग और भिलाई के बीच किसी जंगल की कल्पना करना भी कठिन है, लेकिन यह कल्पना नहीं है। दुर्ग शहर से लगे ठगड़ा बांध के किनारे मुख्यमंत्री ने ऐसे ही एक जंगल का लोकार्पण किया है। 300 एकड़ में बने इस तालपुरी नगरवन में बायोडायवर्सिटी के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यहां 103 तरह की वनस्पति और 295 तरह के पशु-पक्षी हैं। सबसे खास आकर्षण 108 एकड़ में फैला एक जलाशय है। मुख्यमंत्री ने आज ओपन जीप से 3 एकड़ में फैले […]

Big News: आईएएस जनक प्रसाद पाठक को सौंपा गया छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर।राज्य शासन ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव आईएएस जनक प्रसाद पाठक को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि जनक प्रसाद पाठक पहले से वाणिज्यक कर विभाग, आबकारी आयुक्त, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. जिसके बाद वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

15 अगस्त 2023: रायपुर परेड ग्राउंड जानें वाले पढ़े ट्रैफिक रुट, अलग-अलग एंट्री गेट से होगी एंट्री

रायपुर। 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड रायपुर में आयोजित किया जावेगा, परेड ग्राउंड में परेड एवं स्कूली छात्र- छात्राओं का आकर्षक कार्यक्रम होगा, कार्यक्रम में सम्मिलित होने शहर के छात्र-छात्रा, आमंत्रित विशिष्ट नागरिकों के अतिरिक्त आम नागरिकों का काफी भीड़ होने की संभावना है , स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने एवं देखने आने वाले आगंतुकों के वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार किया गया है। 01.लाल कार पास धारी वाहन:- लाल कार पास धारी वाहन पीडब्ल्यूडी चौक -छत्तीसगढ़ कॉलेज -कुंदन पैलेस- पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एमटी वर्कशॉप गेट से वायरलेस ऑफिस के सामने हैंडबॉल ग्राउंड या स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास वाहन पार्क कर सकेंगे। […]

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मिली नई ऊंचाई: अमरजीत भगत

० संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ राजभाषा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुरसंस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि राज्य सरकार के पिछले पौने पांच साल में किए जा रहे विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने लिए गए निर्णय दूरगामी साबित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मान-सम्मान दिलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी पर्वाें पर सार्वजनिक अवकाश के साथ ही खान-पान, कला साहित्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री श्री भगत ने राष्ट्रीय ध्वज […]

भारत के लिए बड़ा दिन आज : ‘चंद्रयान-3′ पंहुचा चंद्रमा की सतह के और नजदीक, 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उम्मीद

नेशनल न्यूज़। भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ सोमवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया। बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की ‘‘निकटवर्ती कक्षा” में पहुंच गया है। ‘चंद्रयान-3′ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद छह और नौ अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया। इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की […]

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को स्वर्गीय देवीप्रसाद चौबे की स्मृति प्रदत्त वसुंधरा सम्मान से किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास में स्वर्गीय श्री देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे.इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, राज्य योग सेवा आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, पद्मश्री ममता चन्द्राकर एवँ पूर्व में वसुंधरा सम्मान से सम्मानित सदस्य भी उपस्थित हैं. मुख्यमंत्री ने लोकजागरण के लिए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया.   आज वसुंधरा सम्मान से सुधीर जी का सम्मान किया गया है। राजेश बादल जी को भी इस अवसर पर सुना […]