छत्तीसगढ़ प्रदेश की 22वी निशानेबाजी प्रतियोगिता का उदघाटन आज से

० छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन ने शुरू की तैयारी, 1 दिन के ट्रायल के बाद 15 अगस्त से शुरू होंगे मैचेस रायपुर। 13 अगस्त से शुरू होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता के पहले 14अगस्त को स्मॉल बोर एवम पिस्टल से ट्रायल कराया जायेगा तत्पच्यात 15 अगस्त से मैचेज की शुरुआत की जायेगी। बता दे कि इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले निशानेबाज ईस्ट जोन और प्री-नेशनल अखिल भारतीय जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के रायपुर स्थित माना शूटिंग रेंज में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर की प्रतिभाएं भाग लेंगी। इसमें 50 मीटर, 25 मीटर और 10 मीटर की रायफल शूटिंग के […]

अधिक मास का रवि प्रदोष व्रत आज : जानिए प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग के बारे में

सावन अधिक मास में महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई जतन करते हैं. ये पावन माह भोलेनाथ का अति प्रिय महीना माना जाता है. आज अधिक मास का दूसरा और श्रावण मास का तीसरा प्रदोष व्रत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भोलेनाथ के निमित्त व्रत करने वाले जातकों को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है. इसके अलावा व्रत करने वाले को कई तरह के रोगों से छुटकारा भी मिल सकता है. आज का प्रदोष व्रत बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आज के दिन पूजा के समय दो शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. जानिए प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग […]

भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है। हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की। भारत चौथी बार बना चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर […]

Starter Special Recipe: अमृतसरी पनीर टिक्का

बनाने के लिए सामग्री पनीर के बड़े चौकोर टुकड़े – 20-25 बेसन भुना – 1/4 कप अजवायन – 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून चाट मसाला – 1/2 टी स्पून तेल – जरूरत के मुताबिक नमक – स्वादानुसार अमृतसरी पनीर टिक्का बनाने की विधि ० स्वाद से भरपूर अमृतसरी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके दो-दो इंच चौड़े चौकोर टुकड़े काट लें. ० इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, 2 टी स्पून तेल, अदरक लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर […]

आज का इतिहास 13 अगस्त : भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 1936 और योगिता बाली का जन्म 1952 में हुआ था

हर साल 13 अगस्त को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। अंग दान का अर्थ क्या है? जब कोई व्यक्ति शल्य चिकित्सा द्वारा अपने अंग को निकालने और उसे किसी अन्य व्यक्ति में प्रत्यारोपित करने की अनुमति देता है तो उसे अंग दान कहा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको 13 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 13 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और […]

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष राशि: मनोरंजन के अवसर मिलेंगे मेष राशि वालों का दिन आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दिनचर्या आपकी अपेक्षा के थोड़ी विपरीत रहेगी, हालांकि सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रण करने में कामयाब होंगे। आकस्मिक धन हानि की आशंका बन रही है, चाहे वह किसी भी रूप में हो। दिन के मध्य में आप धन संबंधी मामलों को लेकर अधिक बेचैन रहेंगे, कहीं से कोई उम्मीद नजर नहीं आने से आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज न तो किसी से मदद की उम्मीद रखें और न ही कुछ मांगे, अन्यथा सामने वाले व्यक्ति के प्रति आपके मन में जो भावना है, वह व्यवहार भविष्य के लिए बुरा […]

विश्व हाथी दिवस: हाथी की सुरक्षा के लिए संवेदना अभियान की शुरूआत

रायपुर।’’विश्व हाथी दिवस’’ 12 अगस्त 2023 के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश और पीसीसीएफ श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में वनमण्डल धरमजयगढ़ में विभिन्न आत्मानंद स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वनमण्डल में वन्य प्राणी हाथी की सुरक्षा हेतु संवेदना अभियान की शुरूआत की गई और हाथियों की सुरक्षा हेतु शपथ ली गई। स्वामी आत्मानंद स्कूल, धरमजयगढ़ के बच्चों को काष्ठागार डिपो धरमजयगढ़ में “The Elephant whisperers” movie का स्क्रीनिंग किया गया और हाथी व्यवहार के बारे में बताया गया। विद्यालयों में चित्रकला, निबंध, क्विज कंपटीशन आदि का आयोजन […]

जांजगीर-चांपा में आज भरोसे का सम्मेलन: राज्यसभा नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

० मुख्यमंत्री देंगे 467 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात रायपुर।राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 […]

शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 से 23 अगस्त तक

रायपुर।शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 23 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के तीन इंस्पेक्टरों को मिलेगा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल

० मुख्यमंत्री श्री बघेल और गृह मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है। […]