आज का राशिफल 14 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन

मेष राशि: लेन-देन में स्पष्टता रखें मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी या अन्य बड़ी योजनाएं आज सोच-समझकर बनाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। निवेश या अन्य लेन-देन के लिए आज आप जिस पर भरोसा करेंगे वही आपको धोखा दे सकता है। लोग अपना हित साधने के लिए आपके साथ बहुत मधुर व्यवहार करेंगे, जल्दबाजी में किसी की बातों में न आएं, अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। व्यापार में लेन-देन में स्पष्टता रखना जरूरी है, पैसों को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आय की तुलना में व्यय या हानि अधिक होगी, फिर भी व्यवहारिकता से इसे कम […]

Independence Day Special: ट्राई कलर सूजी का हलवा

सामग्री- दूध- 3 कप देसी घी- 3 बड़े चम्मच सूजी- 250 ग्राम चीनी- 250 ग्राम खस सिरप- 1 चम्मच ऑरेंज स्क्वैश- 1 चम्मच वेनिला एसेंस- 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी टूटी फ्रूटी (गार्निश के लिए)- 2 चम्मच इलायची – 15 बनाने की विधि ० सबसे पहले धीमी आंच पर सूजी को घी में अच्छी तरह से भुन लीजिए। जब सूजी अच्छी तरह से भुन जाए, तो एक प्लेट में तिरंगा हलवा बनाने के लिए सूजी को 3 भाग में निकल लीजिए। ० अब सभी सामग्री को भी तीन जगह सामान्य मात्रा में बांट लीजिए। इसके बाद सफेद हलवा बनाने के लिए एक पैन में घी गरम करके सूजी […]

सावन का छठा सोमवार आज : रखा जायेगा मासिक शिवरात्रि व्रत भी, शिव की आराधना से मिलेगा धन लाभ और सुख-समृद्धि

इस साल सावन में कुल 5 सोमवार के व्रत रखे जा चुके हैं। वहीं आज 14 अगस्त को छठा सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। ये सावन मास के अधिकमास का आखिरी सोमवार का व्रत होगा। इस दिन ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से और भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को सुखी वैवाहिक जीवन, मनचाहा जीवनसाथी, धन लाभ और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक करने से दरिद्रता से दूर हो जाती है। साथ ही इस दिन रुद्राक्ष धारण करने की भी विशेष मान्यता है। अब ऐसे में छठा सावन सोमवार का व्रत कब रखा जाएगा। पूजा मुहूर्त क्या है। […]

’भरोसे का सम्मेलन’ : भरोसा का सम्मेलन इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री की सरकार ने वादा पूरा करके दिखाया: मल्लिकार्जुन खड़गे

० छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर होगा जांजगीर-चांपा का मेडिकल कॉलेज: भूपेश बघेल ० विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हमने जनता से किया अपना हर वादा निभाया ० जांजगीर में आयोजित ‘भरोसे के सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, 467.33 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास ० 627 निवेशकों को चिटफंड की 44 लाख 56 हजार रुपए की वापसी ० जांजगीर के कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण रायपुर।राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां […]

आईपीसी की 356 धारा के बदले न्याय संहिता आधुनिक भारतीय जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया है जिसमें 356 खंड होंगे: अधिवक्ता छाया मिश्र

पटना। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जिसे लोक सभा में केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह ने प्रस्तुत किया है,पौने दो साल पुरानी आईपीसी और 50 साल पुरानी सीआरपीसी को समाप्त कर नया कानून बनाना है. पटना उच्च न्यायालय में वरीय महिला अधिवक्ता और एडवोकेट्स एसोसिएशन को उपाध्यक्ष , श्रीमती छाया मिश्र ने आज बताया की आईपीसी की 356 धारा के बदले न्याय संहिता जी आधुनिक भारतीय जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया है में 356 खंड होंगे। नए कानून में छोटी छोटी अपराधों के लिए दंड के स्थान पर सुधारात्मक उपाय के प्रावधान है,अब इन अपराधों में दंडित लोगो को सामाजिक सेवा करना पड़ेगा,यथा रेलवे […]

मुख्यमंत्री आज वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से करेंगे सम्मानित

० मुख्यमंत्री निवास रायपुर में होगा वसुंधरा सम्मान समारोह रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को पूर्वान्ह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय श्री देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार राजेश बादल समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 23 वां आयोजन है। सम्मान समारोह स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की 47 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 14 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से […]

स्वतंत्रता दिवस के पहले नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, बीजापुर में सड़क काटकर लगाए बैनर पोस्टर

बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कुटरू इलाके के दरभा सडक़ को दर्जनों जगह से काट कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर सडक़ मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया है।   भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार से दरभा को जोडऩे वाली 3 किलोमीटर सडक़ को नक्सलियों ने शनिवार व रविवार की मध्य रात को आठ दस जगहों से काटकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम यहां बैनर पोस्टर लगाया गया है। बैनर पोस्टर में नक्सलियों ने सडक़ मरम्मत व खनिज परिवहन का […]

भरोसे का सम्मेलन : जांजगीर-चांपा: कक्षा 10वीं की श्रवण बाधित दिव्यांग छात्रा शैल कुमारी सिदार ने हाथों से बनाई मल्लिकार्जुन खड़गे की पेंटिंग

जांजगीर : जांजगीर की कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली श्रवण बाधित दिव्यांग छात्रा शैल कुमारी सिदार ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे की पेंटिंग बनाई है। शैल कुमारी समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त नव जीवन मूक बधिर विद्यालय में पढ़ती है।  

भरोसे का सम्मलेन: नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया

जांजगीर। जांजगीर में आयोजित कांग्रेस के भरोसे के सम्मलेन में नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनका मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया।श्री खड़गे का स्वागत जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध कोसा शाल पहनाकर, खुमरी से किया गया। भरोसे के सम्मेलन खोखरा जांजगीर चांपा में विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रदर्शनी, रीपा योजना के अंतर्गत गोबर से विद्युत उत्पादन, ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत कोकून से धागा उत्पादन, सिंचाई विभाग के […]

CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पड़े भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा तफरी, दीवारों में आई दरारें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लोगों ने आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिलासपुर-सरगुजा संभाग के चार जिलों – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया और कोरबा जिले में प्रातः 9 बजकर 9 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन में हलचल देखकर अनेक जगहों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही स्थित मौसम विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई है. जिसका केंद्र कोरबा जिले में 22.79 अक्षांश और 82.16 देशांतर पर जमीन के 0.5 किमी नीचे था. भूकंप की वजह से कोरबा जिले के पसान इलाके में जमीन के हिलने की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. […]