CG Accident : रायगढ़ में यात्री बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर, बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल

रायगढ़। रायगढ़ में ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रायगढ़ से कापू जाने वाली पूर्णागिरी बस रवाना हुई थी। करीब 12 बजे, जब बस चिराईपानी के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी। बस में बैठे सत्यम चौहान, प्रहलाद […]

नेशनल हाईवे पर भीषण हदसा: ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल

  जोधपुर। जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालेसर थाना क्षेत्र में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में चल रहा है। मृतक और घायल सभी गुजरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर खारी बेरी गांव के पास हुआ। बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि […]

Breaking : सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। सुकमा एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और मुठभेड़ के अपडेट ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों और नक्सलियों के बीच भेज्जी चिंतागुफा के बीच के इलाके में मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जानें की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि, नक्सलियों […]

संभागायुक्त महादेव कावरे ने धान खरीदी का किया निरीक्षण

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर, धमतरी जिले के कुंढेल, गरियाबंद जिले के राजिम धान खरीदी केन्द्र का संभागायुक्त रायपुर महादेव कावरे ने निरीक्षण किया ।आज सुबह से ही पहले ही दिन खरीदी केंद्र में टोकन लिए किसान पहुँचे जिनका स्वागत के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा से तौल कर खरीदी की गई ।संभागायुक्त ने फ्लेक्स में प्रदर्शित जानकारी, सीसीटीवी व्यवस्था, स्टेकिंग व्यवस्था, पानी, जन सुविधा की जानकारी ली और सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ।

कांग्रेस हो चुकी है फ्यूज बल्ब – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अब विपक्षी दल पूरी तरह फ्यूज बल्ब हो चुके हैं। विपक्ष की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वे लगातार हार से बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी विपक्ष को जीत मिल जाती है, तो न वे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और न ईवीएम पर। लेकिन जैसे ही हार होती है, वे उन्हीं संस्थाओं पर उंगली उठाने लगते हैं। यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता के विश्वास के साथ अन्याय भी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की जनता अब सब समझती […]

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० बिलासपुर शहर में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा ० मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, बलिदान और गौरव से ओत-प्रोत है। देश की स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय रहा है, किंतु इतिहास के पन्नों में उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय […]

कही-सुनी (16 NOV-25) : निवेशकों को लुभाने में जुटी साय सरकार

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर फोकस करते हुए नई उद्योग नीति लांच की और राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों से लगातार संपर्क में है। राज्य में निवेश के लिए देश के उद्योगपतियों को न्योता देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानगरों में इन्वेस्टर्स मीट किया। खबर है कि साय सरकार के 22 महीने के कार्यकाल में साढ़े सात लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। चार दिन पहले अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने गुजरात के कई बड़े उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताई। कहते […]

आज का राशिफल 16 नवंबर : आज सूर्य गोचर से बनेगा बुधादित्य योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

मेष राशि,लंबे समय रुका हुआ काम आपका पूरा होगा मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप साहसिक कदम उठाकर लाभ ले पाएंगे। आपको आज किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी सगे संबंधी से आपको आज मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो आज आप उसे पूरा कर पाने में सफल होंगे परिवार मे आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर की व्यवस्था को ठीक कर सकते है। घर की साज सज्जा में आप कुछ बदलाव भी कर सकते हैं जिससे थकान महसूस करेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को […]

आज का पंचांग 16 नवंबर : आज मार्गशीर्ष मास की द्वादशी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 25, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 01, जमादि उल्लावल 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ हस्त नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 11 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। कौलव करण सायंकाल 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ: पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन,किसानों की सुविधा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री साय

० धान उपार्जन 2025-26: किसानों के उत्साह और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदी शुरू रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों का माहौल आज उत्सव और गहमा–गहमी से भरा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित किसानों के चेहरे पर उत्साह, संतोष और शासन के प्रति आभार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कांटा- बांट एवं धान की पूजा-अर्चना कर तौल प्रक्रिया का विधिवत आरंभ किया गया। प्रदेश में आज कुल 195 उपार्जन […]