राजधानी में आभार सम्मेलन 02 मई को,उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सीएम करेंगे सम्मानित
० महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी रायपु।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 02 मई को दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित समानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों […]



