केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं – राज्यपाल श्री हरिचंदन

० राज्यपाल श्री हरिचंदन ने राजधानी स्थित केंद्र शासन के विभाग प्रमुखों की ली बैठक रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन मे राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय शासन के विभाग प्रमुखों की बैठक ले कर उनके विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम लोगो पहुंचाना सुनिश्चित करें और योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन किया जाये ताकि आम जनता को उसका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आम जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना चाहिए और योजनाओं से संबंधित उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यपालिका […]

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले ने मारी बाजी

० कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में तीसरे स्थान पर ० चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले को मिली सराहना, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों दी बधाई रायपुर।भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। […]

मणिपुर की घटनाओं को लेकर मसीही समाज में रोष, करेंगे प्रार्थना सभाएं और कैंडल मार्च

० राष्ट्रपति के नाम देंगे राज्यपाल को ज्ञापन रायपुर। मणिपुर में हिंसक घटनाओं, हत्याओं, चर्चों को जलाने, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों पर अत्याचार, व मानवता की हत्या की घटनाओं को लेकर मसीही समाज में अत्यंत आक्रोश है। 30 जुलाई को सभी चर्च आराधना के बाद अपने नजदीकी चौक पर कैंडल प्रज्जवलित करने मणिपुर में शांति व मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। 6 अगस्त को को मसीही समाज का सामूहिक कैंडल मार्च व प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद राजभवन जाकर प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू के नाम के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को ज्ञापन सौंपेंगा। मसीही समाज की बैठक सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरन बाजार के सभागार में आयोजित की गई। […]

सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर एमडी दीवान ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के अफरीद निवासी सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर एमडीदीवान ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस पार्टी और महंत परिवार से उनके परिवार का लंबा नाता रहा है। स्व. देवीधर दीवान के पौत्र व स्व ओंकारधर दीवान के ज्येष्ठ पुत्र है। इनके पिता स्व ओंकारधर दीवान स्व बिसाहूदास महंत के साथ कांग्रेस की राजनीति में थे। एमडी दीवान रायपुर में पदस्थापना के दौरान स्व. विद्याचरण शुक्ल के चहेते अधिकारी थे। जनपद अध्यक्ष , 10 वर्षों तक मंडी अध्यक्ष के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में इनके पिता की एक अलग ही पहचान रही है । जिसकी चर्चा आज भी होती है । सेवानिवृत्त के बाद […]

सदभावना छत्तीसगढ़ एवम कल्याण महाविद्यालय भिलाई के बीच हुआ एम.ओ.यू.

दुर्ग। सामाजिक संस्था सदभावना छत्तीसगढ़ एवम कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक, एवम शैक्षणिक गतिविधियों को सर्वसमाज के विकास में सहयोग एवम विस्तार हेतु सामाजिक संस्था सदभावना छत्तीसगढ़ अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवम कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर दुर्ग प्राचार्य डा. रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल द्वारा समझौते ज्ञापन में हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार सदभावना एवम महाविद्यालय द्वारा समय समय पर आपसी सहमति से विभिन्न बौद्धिक, कला, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियां, सर्व समाज के व्यक्तित्व निर्माण एवम कौशल विकास शैक्षणिक एवम समसामयिक विषयों पर विभिन्न आयोजनों परिचर्चा के माध्यम एवम कार्यक्रमों से सकारात्मक परिणाम मूलक प्रयास को गति एवम विस्तार दिया जा सकेगा। इस अवसर पर सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती […]

बड़ी खबर : मंत्री शिव कुमार डहरिया बनाए गए सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष

रायपुर। राज्य शासन ने सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मंत्री शिव कुमार डहरिया को नियुक्त किया गया है. राज्य शासन ने नियुक्ति का आदेश जारी किया है। [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/New-Doc-2023-07-26-16.06.42_1-2.pdf” title=”New Doc 2023-07-26 16.06.42_1 (2)”]

प्रदेश में अगले साल से होंगे छात्र संघ चुनाव, सीएम ने की घोषणा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को एनएसयूआई के “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अगले साल से छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया.मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद युवाओं और छात्रों में खुशी की लहर है. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया. एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग हम लंबे समय कर रहे थे, मुख्यमंत्री आज ये मांग पूरी कर दी है. छात्रों को, युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा. नए नेता तैयार होंगे. छात्रों में उत्साह का माहौल है. बता दें कि साल 2017 […]

योग शिविर में प्राणायाम, आसन और योग दर्शन सीख रहे प्रतिभागी

० योगाभ्यास के साथ जान रहे योग के फायदे ० दुर्ग संभाग के लिए सात दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू रायपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा दुर्ग संभाग के लिए सात दिवसीय संभाग स्तरीय निःशुल्क आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर राजधानी रायपुर के फुण्डहर स्थित योग भवन में संचालित किया जा रहा है। इससे पूर्व रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन योग आयोग द्वारा किया गया है। शिविर में प्रतिभागियों को योग की विभिन्न प्रणालियों की जानकारी सहित मानव शरीर में योग के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सचिव एम.एल. पाण्डेय […]

कामधेनु विश्वविद्यालय में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर कार्यशाला

० कामधेनु विश्वविद्यालय में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर कार्यशाला दुर्ग।दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति एवं संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के सभागार में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म एट डी.एस.व्ही.सी.के.वी. विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डॉ.आर.सी.घोष, निदेशक शिक्षण एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के निदेशकगणों, अधिष्ठातागणों, प्राध्यापकगणों विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी की उपस्थिति में किया गया । कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में स्थित भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान में कार्यरत समीर श्रीवास्तव, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ द्वारा ष्इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म एट डी.एस.व्ही.सी.के.वी. विषय […]

हैदराबाद में हुई छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन मंगलवार को हैदराबाद में किया गया। श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकगणों के उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई। आगामी अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। उल्लेखनीय है […]