आज का राशिफल 28 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष राशि वालों को आर्थिक लेन देन में संभलकर चलना होगा मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारी आपके सुझावों का स्वागत करेंगे। आपका प्रभाव और महत्व भी आज बढ़ेगा। कोई सरकारी क्षेत्र का काम आपका अटका है तो कागजात की पूरी तैयारी करके प्रयास करना चाहिए, सफलता पाएंगे। अगर संतान की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार होना संभव है। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपका संपर्क हो सकता है, इनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आर्थिक लेनदेन में आज आपको संभलकर चलना होगा, उधार दिया हुआ धन वापस मिलना कठिन होगा। आज भाग्य […]

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में किया गया बदलाव, रविंद्र चौबे को रायपुर तो, ताम्रध्वज साहू को मिली महासमुंद की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभार दिया गया है. वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है. आदेश सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर औऱ रायगढ़, मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग औऱ बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव औऱ नारायणपुर का प्रभार दिया गया है. इसके अलावा मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा( अंबिकापुर) बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा, मंत्री अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी, गुरू रूद्र कुमार को मुंगेली और सुकमा, मंत्री जयसिंह […]

IND/WI ODI : भारत ने पहला वनडे जीता, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़ाई बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने पांच विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीतने से एक कदम दूर है। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए टीम और फॉर्मेट बदल रहे हैं, लेकिन नतीजे समान हैं। विश्व कप से बाहर होने के बाद यह टीम नई शुरुआत के साथ भारत के खिलाफ मैदान में उतरी थी, लेकिन यह टीम 23 ओवर में ही 114 रन पर सिमट गई। भारत ने 22.5 ओवर में पांच विकेट […]

CG IPS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का हुआ स्थानांतरण, मिली पदोन्नति

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं. रायपुर में डेप्युटी कलेक्टर रही रूचि शर्मा को अब बलरामपुर रामानुजगंज का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है. देखें आदेश –

IPS Transfer: प्रदेश में 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य शासन ने 6 महानिरीक्षक के तबादले जारी किये है। आदेश जारी…

CG Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों का हुआ तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला हुआ है. 66 निरीक्षक और 533 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/4.pdf”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/4-1.pdf” title=”4 (1)”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/4-2.pdf” title=”4 (2)”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/4-3.pdf” title=”4 (3)”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/07/3.pdf”]

CBI करेगी मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से की यह मांग

नेशनल न्यूज़। मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि मणिपुर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर की जाएगी। बता दें कि मानसून सत्र की शुरूआत से एक दिन पहले मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो का वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जिस मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल फोन को सीबीआई को सौंपेगी। मणिपुर […]

एर्राबोर घटना पर जांच करने के बाद भाजपा के प्रेस वार्ता , रंजना साहू बोली कांग्रेस सरकार की आंखों की शर्म मर चुकी है

० सहमे अभिभावक छात्रावास से बच्चो को निकाल रहे है ० न सीसीटीवी कैमरे न कोई अन्य सुरक्षा बच्चियां भगवान भरोसे ० कांग्रेस सरकार ने मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की ० न कोई कांग्रेस का नेता पीड़ित परिवार से मिलने गया न किसी मुवाअजे का ऐलान हुआ ० कांग्रेस सरकार मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने सुकमा जिले के एर्राबोर में 5 वर्ष की मासूम छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की वारदात में पारदर्शी जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित बच्ची व उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। श्रीमती […]

भूपेश बतायें कि सिंहदेव झूठे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता- चंदेल

० वादों के विरोधाभास पर नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री से सवाल रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस जन घोषणा पत्र के वादों की पूर्ति पर कांग्रेस के विरोधाभासी दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के जनक और तीन महीने के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस कबूलनामे को सच माने, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 12 वादे पूरे किए हैं, अथवा कांग्रेस प्रवक्ता के दावे को सत्य माने, जिसमें कहा गया है कि 36 में से 34 वादे पूरे किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि उनके उप मुख्यमंत्री असत्य बोल रहे हैं […]

अकलतरा में डिरेल हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-चांपा रेलखंड के अकलतरा स्टेशन यार्ड पर आज दोपहर 3.05 बजे खाली मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेस्टोरेशन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। यात्रियों की सहायता हेतु बिलासपुर, रायगढ़, चांपा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्री सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। प्रभावित होने वाली गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है :- रद्द की गई गाडियाँ ⏩ 27 जुलाई 2023 ट्रेन नंबर 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ ⏩ 27 जुलाई […]