मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम में सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया

० कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली भी दी गई रायपुर।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर वीरों का वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में आठ सेवानिवृत सैनिको, सूबेदार और कोमोडर उपस्थित हुए जिनका अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजकुमार वर्मा, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी एवं पदेन उप सचिव डॉ नीता वाजपेई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. जी.के. दास की गरिमामय उपस्थिति […]

अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस तारीख में , पीएम मोदी को भेजा गया निमंत्रण

नेशनल न्यूज़। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल जनवरी में अयोध्या में भव्य मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करा रहे इस ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होते हैं तो दुनिया भर में देश की छवि और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में इस समारोह के लिए 15 से 24 जनवरी के बीच […]

कंझावला कांड: अंजलि को घसीटने वाली कार में बैठे 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस,कोर्ट ने तय किए आरोप

नेशनल न्यूज़। दिल्ली के कंझावला कांड पर कोर्ट का फैसला आ गया है। कंझावला कांड में आरोपियों के खिलाफ रोहिणी कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। अब अंजलि को घसीटने वाली कार में मौजूद सभी 4 आरोपियों पर हत्या का केस चलेगा। कोर्ट ने आरोपी अमित खन्ना, किशन, मनोज मित्तल और मिथुन के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए हैं। रोहिणी कोर्ट ने गुरुवार को चार आरोपियों पर कत्ल की धारा के तहत चार्ज फ्रेम किए हैं। क्या है पूरा मामला दिल्ली के कंझावला में 1 जनवरी की सर्द रात को 20 साल की अंजलि सिंह का शव नग्न अवस्था में मिला था। अंजलि को 13 किलोमीटर तक दिल्ली की […]

ED के डायरेक्टर संजय मिश्रा का 15 सितंबर तक बढ़ा कार्यकाल, कोर्ट ने कहा-राष्ट्रहित में ले रहे फैसला

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर तक बढ़ाने की इजाजत देते हुए गुरुवार को स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई कार्यकाल विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया था। जस्टिस बी. आर. गवई, जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने कहा कि वह ‘‘व्यापक जनहित और राष्ट्रहित” में कार्यकाल विस्तार प्रदान कर रही है, लेकिन मिश्रा 15 सितंबर की मध्य रात्रि के बाद ईडी के प्रमुख नहीं रहेंगे। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कार्यकाल विस्तार के केन्द्र के अनुरोध पर सवाल किया और पूछा कि […]

बोल बम की आड़ में गांजे की तस्करी: कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, R- 15 बाइक के साथ 2 सौदागर गिरफ्तार

सरायपाली। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में जिले के कप्तान पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेन्द्र सिंह के जरिए मुखबिर से थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को सुचना मिला की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ बोलबम कावरियो के हुलिए में गेरुआ […]

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मरकाम ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का औचक निरीक्षण

० छात्रावास परिसर में साफ-सफाई देख संतोष प्रकट किए ० प्रश्नों का सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदाय कर किया प्रोत्साहित रायपुर।प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम ने आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह 8 बजे छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर छात्रावास परिसर, कमरों, किचन व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोष प्रगट किया। साथ ही बच्चों के द्वारा प्रार्थना और योगाभ्यास करते देख खुशी व्यक्त किए। श्री मरकाम ने बच्चों से छात्रावास की दिनचर्या के बारे में रू-ब-रू चर्चा की और भोजन सहित […]

संतुलित आहार से निरोगी रहने की कला सीख रहे योग साधक

० छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित रायपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा फुण्डहर रायपुर में सात दिवसीय संभाग स्तरीय निःशुल्क आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। दुर्ग संभाग के लिए आयोजित इस शिविर के चौथे दिन बुधवार को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शारीरिक क्रियाओं, रोगों और संतुलित आहार के माध्यम से निरोगी रहने के बारे में बताया गया। शिविर का आयोजन 23 जुलाई से किया जा रहा है। इसमें 215 योगसाधक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा और सचिव श्री एम. एल. पाण्डेय भी उपस्थित थे। योग सत्र की शुरूआत सुबह 6 बजे सी. एल. […]

आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण के छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना पूरे देश में होगा लागू

० भारत सरकार के प्रशिक्षण निदेशालय ने दिशा निर्देश तैयार करने के लिए गठित की समिति ० छत्तीसगढ़ से इस समिति में एक सदस्य नामांकित करने का किया अनुरोध रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है। इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी), भारत सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई है, यह समिति स्कूल शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के एकीकरण के […]

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक

रायपुर।भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए आगामी 31 अगस्त तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी साईट https://awards.gov.in/ पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के लिए भारतीय नागरिक और भारत में निवासी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल इस प्रयोजन के लिए बनाए गए ऑनलाईन पोर्टल पर ही प्राप्त किए जाएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के चयनितों को 26 जनवरी 2024 को भारत […]

वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

० महात्मा गांधी नरेगा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अभिसरण से आंवला, शिशु, सिरस, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के रोपे गए पौधे जांजगीर चांपा। वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले की अकलतरा विकासखण्ड की सोनादुला ग्राम पंचायत से बहने वाली लीलागर नदी के किनारे वृक्षारोपण किया गया है। यह वृक्षारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंवला, शिशु, सिरस, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण होने से नदी के आसपास चारों ओर हरियाली छाएगी और नदी के साथ ही आसपास […]