कामधेनु विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक : शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को लेकर हुई चर्चा
दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के संभागायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, अधिष्ठातागणो, निदेशकगणों, कार्यपालन अभियंता, पुस्तकालयाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न इकाईयों में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को त्वरित एवं प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि अध्ययनरत छात्र/छात्राएं, कृषक एवं पशुपालक ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सभी कार्यों की निविदा आचार संहिता लगने […]



