प्लेन से यात्री ने बनाया चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का VIDEO, बादलों के बीच दिखा अद्भुत नजारा
नेशनल न्यूज़। भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को सफल लॉन्चिंग की गई। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य’ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 का अद्भुत और खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल चंद्रयान-3 जब लॉन्च हुआ तो प्लेन से एक यात्री ने इस खास नजारे का वीडियो बना लिया। चेन्नई से ढाका के लिए इंडिगो फ्लाइट जा […]



