शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश

रायपुर।शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने के लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आवश्यकतानुसार नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही करने कहा गया है। जिससे स्कूली विद्यार्थियों के यातायात में जोखिम और दुर्घटना की संभावना शून्य हो सके। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि विशेषकर शहरों में मोपेड़, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मिनी बस आदि में ओवरलोड होकर स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही हो रही है। वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में लटककर विद्यार्थी आवागमन कर रहें […]

कर्क संक्रांति आज : स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, पाप से मिलती है मुक्ति

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, ध्रुव योग, विष्टि करण और रविवार दिन है. आज सावन शिवरात्रि व्रत का पारण है. जिन लोगों ने कल शिवरात्रि का व्रत रखा था, वे लोग आज सुबह स्नान, पूजा पाठ के बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगे. आज रात 10:08 बजे के बाद से श्रावण अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी. कल सावन की सोमवती अमावस्या होगी. आज सूर्य की कर्क संक्रांति है. इसका पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक है, वहीं महापुण्य काल शाम 05 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. महापुण्य काल में स्नान के […]

आज का इतिहास 16 जुलाई : भारत ने 1981 में परमाणु परीक्षण किया,हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को 1856 में कानूनी मान्यता मिली

16 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 16 ० इंग्लैंड में 1439 को बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ० फ्रांस के मोंटलहेरी में 1465 को युद्ध छिड़ा। ० मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच 1519 में लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू। ० ईस सन 622 में मुस्लिम युग की शुरूआत और उसी दिन से पैगम्बर मुहम्मद ने मक्का से मदीना की यात्रा शुरू की। ० स्वीडिश बैंक ने 1661 में यूरोप में पहला नोट जारी किया। ० कारा मुस्तफा के नेतृत्व में 1683 को तुर्की सैनिक वियना पहुंचे। ० अमेरिकी कांग्रेस ने 1790 में कोलंबिया […]

आज का राशिफल 16 जुलाई: जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष राशिफल 16 जुलाई 2023: जिम्मेदारी से काम करना होगा मेष राशि वालों को अपने खान-पान को लेकर भी सावधान रहना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। लव लाइफ वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, आप उन्हें पूरा होते देखेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। नौकरी में जिम्मेदारी से काम करना होगा, अन्यथा कुछ काम बिगाड़ सकते हैं, जिससे आपका प्रमोशन रुक सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सावन शिवरात्रि पर 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें। वृषभ राशिफल 16 […]

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन नें प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

० लक्ष्य पाने पूरी तैयारी और आत्मविश्वास जरूरी – प्रो. सुमेर सिंह ० अनुभव से ही स्मार्टवर्क विकसित होता है – धर्मवीर धीर ० सफलता पाने इमोशनल इंटेलिजेंस पर ध्यान दें -अजीत कुकरेजा ० 10 साल के मॉस्टर जसराज सिंह ने गणितीय गणना का किया प्रदर्शन किया रायपुर। आईटीएम यूनिवर्सिटी,रायपुर के वाईस चांसलर प्रो. सुमेर सिंह ने कहा है कि विद्यार्थियों को सफलता तभी मिलेगी जब वह पहले से ही अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना बना कर तैयारी करें। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उक्त बातें कहीं। […]

संभागायुक्त श्री कावरे ने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण किया

० विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ पशुपालन विकास के लिए भी करे प्रेरित – श्री कावरे ० किसी भी शोध का लाभ समाज के लोगो को अवश्य होना चाहिए — श्री दक्षिणकर दुर्ग। दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया गया।विश्वविद्यालय के निर्वृत्तमान कुलपति डॉ दक्षिणकर ने उन्हें अपना पदभार दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री सोनवाने, वित्त अधिकारी श्री काले, विभिन्न कॉलेज के अधिष्ठाता श्री मुखर्जी, श्री दत्ता, श्रीमती गुप्ता एवं अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। पदभार ग्रहण पश्चात संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं निर्वृत्तमान कुलपति श्री दक्षिणकर द्वारा वृक्षारोपण […]

कही-सुनी (16 JULY-23): भूपेश बघेल ने पलटी बाजी

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ में करीब साढ़े चार साल तक सरकार और संगठन के भीतर चल रहे अंतर्द्वंद्व के बाद इस हफ्ते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एकदम से बाजी पलट दी। आदिवासी नेता मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी से उतारकर मंत्रिमंडल में शामिल कर अपने अधीन कर लिया। लोगों को कई मौकों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच तलवार खिंची नजर आई। मोहन मरकाम कई बार मजबूत भी लगे। महामंत्रियों के काम के बंटवारे को लेकर प्रभारी महासचिव सैलजा की चिट्ठी पर समीक्षा की बात कर मोहन मरकाम ने प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे दी, पर यही […]

प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने आज शाम पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे. हमारे पास किसान का चेहरा है, हमारे पास मजदूर का चेहरा है. दिन में 18 घन्टे काम करेंगे और सरकार बनाएंगे. ईमानदारी से सरकार बनाएंगे. दीपक बैज ने समारोह में कहा कि मोदी जी कभी 18 घंटे काम नहीं करते हैं. मोदी जी मोर को दाना खिलाने में, कभी फोटो खिंचाने में, और बाकी चीजों में उनका टाइम निकल जाता है. चुनाव जीतने के बाद एक साल सो जाना आप […]

कोंडागांव : एंबुलेंस और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के हाड़ीगांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां एंबुलेंस और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रुप से घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मृतकों व घायलों की पहचान में जुटी है. घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से माकड़ी की ओर जा रही एंबुलेंस और सामने से आ रहे नलकूप वाहन के साथ आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया.इस हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से 3 की घटना […]

छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 : महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान

० सुशासन और महिला सशक्तिकरण के लिए पृथ्वी अवॉर्ड्स से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ० आर्थिक स्तर में सतत् विकास में योगदान हेतु कवर्धा और बस्तर के स्व-सहायता समूह हुए सम्मानित रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वैश्विक स्तर पर ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरकारी श्रेणी अंतर्गत पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ-स्वयंसेवक श्रेणी में राज्य के दो स्व-सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। […]