उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, मलबे में दबने से 4 तीर्थयात्रियों की मौत
नेशनल न्यूज़। उत्तर भारत में कई इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से जहां पहाड़ों पर हालात खराब वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के चलते कहीं लैंडस्लाइड और बोल्डर गिर रहे हैं। आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। सोमवार रात उत्तरकाशी में नेशनल हाइवे पर गिरे बोल्डर में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर लौट रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों के ऊपर सुनगर के पास पहाड़ियों से बोल्डर गिरे, इसमें तीन यात्री वाहन मलबे में फंस […]



