राज्यपाल ने सपरिवार श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की

रायपुर।राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं। उन्होंने साक्षीगोपाल में पंचसखाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक उत्कलमणि पंडित गोपाधुं दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास पंचसखा के नाम से जाने जाते हैं।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन का ऐलान, सरकार पर लगाया उदासीनता और वादाखिलाफी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार पर उदासीनता और वादाखिलाफी का आरोप लगाया. शिक्षक एल. बी. संवर्ग के हितों और मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य के दो लाख शिक्षकों के सब्र का बांध टूट गया है. विभिन्न शिक्षक संगठनों ने संगठनात्मक मतभेदों को दरकिनार कर संवर्ग के दो लाख कर्मचारियों के हित में आर-पार संघर्ष के लिए “छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा” का गठन कर संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है. छ. ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष विकास राजपूत, संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष […]

CM ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में पावन सावन माह के पहले सोमवार को गांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पहले ग्राम भरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने उनके पास पहुंचकर उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

घोलेंग की महिलाएं तैयार कर रही महुआ के स्वादिष्ट लड्डू

० शुगर फ्री लड्डू ऑनलाईन उपलब्ध, कुपोषण से लड़ने में लाभकारी रायपुर।वनांचल की महिलाएं भी अपने मनपसंद स्व-रोजगार से जुड़कर आर्थिक लाभ ले रहीं है। जशपुर जिले के घोलेंग स्व-सहायता समूह की महिलाएं महुआ से स्वादिष्ट लड्डू तैयार करके ऑनलाईन विक्रय कर रही हैं। महिलाओं के हाथों से स्वादिष्ट आरोग्य महुआ लड्डू घर बैठे vedicvatica.org&amazon.in ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। बच्चों के लिए सर्वोत्तम एवं कुपोषण से लड़ने में लाभकारी भी हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की शुरूआत की गई। जशपुर में महुआ, चार, चिरौंजी, साल-सागौन एवं अन्य वन सम्पदा से भरपूर मात्रा […]

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : 51 लाख से ज्यादा लोगों ने निःशुल्क ईलाज एवं स्वास्थ्य जांच सुविधा का लिया फायदा

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 51 लाख 71 हजार 286 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 125 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 13 लाख 82 हजार […]

सावन सोमवार विशेष : कई रहस्यों से भरा है देवबलौदा का कल्चुरीकालीन प्राचीन शिव मंदिर

भिलाई। नवरंग मंडप नागर शैली में बना देवबलौदा का प्राचीन शिव मंदिर अपने आप में खास है। कल्चुरी राजाओं ने 13 वीं शताब्दी में मंदिर का निर्माण कराया। राजधानी और दुर्ग के बीच भिलाई-तीन चरोदा रेललाइन के किनारे बसे देवबलौदा गांव का यह ऐतिहासिक मंदिर कई रहस्यों को साथ लिए हुए है। शिवरात्रि पर भरने वाले मेले ने इसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैलाई है। मंदिर के अंदर करीब तीन फीट नीचे गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग और मंदिर के बाहर बने कुंड को लेकर प्रचलित लोक कथाओं के बीच यह मंदिर अपने आप में खास है। बताया जाता है कि मंदिर को बनाने वाला शिल्पी इसे अधूरा छोड़कर ही चला गया […]

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघ द्वारा विगत 4 जुलाई से जारी हड़ताल वापस ले ली गयी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी कार्य पर वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ […]

बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति की घोषणा की, देखें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति की घोषणा कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी सूची जारी कर दी है. जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर को संयोजक की जिम्मेदारी है. वहीं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी समिति के सदस्य बनाए गए हैं.

Vrat Recipe: आलू और मूंगफली की कुरकुरी चाट

सामग्री 5 उबले आलू 1 छोटी कटोरी मूंगफली 1 बड़ा चम्‍मच हरी धनिया पत्‍ती 1 नींबू का रस 1 बड़ा चम्‍मच हरी चटनी 1 बड़ा चम्‍मच दही 1 बड़ा चम्‍मच अनारदाना की चटनी 1 छोटा चम्‍मच भुना पिसा जीरा व्रत वाला नमक स्‍वादानुसार विधि ० सबसे पहले हरी धनिया की चटनी और अनारदाना की चटनी बना कर तैयार कर लें। ० फिर आलू उबालें और उन्‍हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ० इसके बाद एक कढ़ाई में मूंगफली को फ्राई कर लें। ० अब आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और कढ़ाई में फ्राई कर लें। ० इस बात का ध्‍यान रखे कि आलू को इतना फ्राई करें […]

सावन सोमवार व्रत: जानें सेहत का ध्यान रखते हुए कैसे रखें व्रत

सावन के सोमवार का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। कहते हैं जो भी इस दिन व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर आप भी इस दिन उपवास रख रही हैं, तो इस समय सेहतमंद रहने के लिए जानें क्‍या खाएं और क्‍या नहीं। व्रत रखना न सिर्फ धार्मिंक रूप से बल्कि शरीर के लिए भी अच्छा माना जाता है। व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और सावन के महीने […]