मजदूर दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का किया गया सम्मान
० तिलक लगाकर श्रीफल देकर उनके कार्यों को सराहा जांजगीर चांपा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट करते हुए मनरेगा के कार्यों में उनके योगदान को सराहा गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की परिसंपत्तियों के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका रहती है। गांव में ही सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों को करते हुए रोजगार प्राप्त किया जा रहा है। तालाब गहरीकरण […]



