कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कई घोटाले किए, डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज भी है सरकार पर : अमित शाह

० भिलाई के जयंती स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बीजेपी सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर आयोजित आमसभा को किया संबोधित ० 9 वर्षों की की उपलब्धियां भी बताई दुर्ग। केंद्रीय मंत्री अमित शाह भिलाई पहुंच गए है। दुर्ग के जयंती स्डेडियम में उनका बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने आम सभा में कहा 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया […]

पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, पारम्परिक तरीके से किया स्वागत

दुर्ग। गृहमंत्री अमित शाह भिलाई पहुंच गए हैं. यहां वे पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के भिलाई निवास पहुंचे हैं. इस दौरान पद्मश्री उषा बारले ने शाह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. उन्होंने कांसे की थाली में आरती की और लोटे में पानी दिया. इस बीच गृहमंत्री ने उनके परिवार से बातचीत की.

बड़ी खबर :वैशाली नगर सीट से BJP विधायक विद्यारतन भसीन ने 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

भिलाई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का आज दोपहर निधन हो गया। विद्यारतन भसीन ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्यारतन भसीन लंबे समय से स्वास्थ्य संबंध समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने PM मोदी के डिनर की तैयारियां, बाजरे का केक और मशरूम के साथ ये होंगी खास डिशेज

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने मोदी का स्वागत किया और भवन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत करते देखे गए। वहीं बाइडन दंपति व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 22 जून गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेगा। पीएम मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले इस स्टेट डिनर का मेन्यू सामने आया है। पीएम मोदी लंबे समय से बाजरे की खेती और इसे भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं। […]

चारधाम यात्रा : 30 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने की यात्रा, 10 लाख श्रद्धालुओं ने किये केदारनाथ के दर्शन

नेशनल न्यूज़। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम और 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि भक्तों को सुरक्षित और सुचारू दर्शन प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। “उत्तराखंड पुलिस कर्मी भक्तों के लिए सुचारू दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए समर्पित हैं। अब तक, 30 लाख से अधिक (गंगोत्री- 5,35,327; यमुनोत्री- 4,65,295; केदारनाथ- 10,17,195; बद्रीनाथ- 8,98,221; हेमकुंड साहिब- 88,455) श्रद्धालु चार धाम के दर्शन के बाद अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा, “श्री केदारनाथ […]

38 करोड़ रुपये का कोकीन शराब की बोतलों में छिपाकर ले जा रही महिला, दिल्ली एयरपोर्ट में गिरफ्तार

नेशनल न्यूज़। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 38 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी कर रही एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कोकीन शराब की बोतलों में छिपा कर रखी गई थी। आरोपी, अदीस अबाबा होते हुए केन्या से आयी थी। सोमवार को हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उसे रोका गया और जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बैग से मिली तीन शराब की बोतलों में 2.5 किलोग्राम कोकीन छिपा कर रखी गयी थी। उन्होंने कहा कि यात्री को यह बैग नैरोबी में दिया गया था जिसे दिल्ली पहुंचकर एक व्यक्ति के […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर एयरपोर्ट, लंच के बाद जायेंगे भिलाई

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। वे दोपहर 12ः45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद अब वे यहीं एयरपोर्ट पर ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन लंच करेंगे। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकाप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे।

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को दिए खास उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन को बेहद ही खास उपहार दिए हैं। उन्हें दिए गए सभी उपहारों में भारत की झलक दिखी। सबसे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को एक हीरा दिया है। ये हीरा कोई मामूली हीरा नहीं है। दरअसल, पीएम मोदी ने जिल को एक 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया है। ये प्रयोगशाला में विकसित हुआ है। इस खास हीरे को ऐसे ही किसी बॉक्स में नहीं रख सकते, बल्कि एक बेहद ही सुंदर डिब्बा इसके लिए तैयार किया है। इस बॉक्स का नाम पपीयर माचे है। इसमें ही ये […]

Snacks Special Recipie:दही सैंडविच

सामग्री गाढ़ा दही (योगर्ट)- 1/2 कप पत्ता गोभी कटी हुई- 1/4 कप गाजर कटी- 1/4 कप स्वीट कॉर्न उबले हुए- 1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई- 1/4 कप इटेलियन फ्लेक्स- 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच नमक- स्वाद के अनुसार दही सैंडविच बनाने का तरीका 1. एक बाउल में गाढ़ा दही लेकर हंग कर्ड बनाने के लिए एक सूती कपड़े में डाल दें और 4-5 घंटे के लिए कहीं लटका कर रख दें. ताकि पानी निकल जाए और गाढ़ी दही मिल जाए. 2. अब दही में कटी हुई सब्जियां डालकर मसाले डाल दें. 3. सैंडविच की स्टफिंग तैयार हो गई है. 4. एक ब्रेड […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भिलाई में जनसभा को करेंगे संबोधित, राजधानी में लंच में लेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। आज दोपहर 12ः45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंग। एयरपोर्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शाह एयरपोर्ट पर ही लंच करेंगे। लंच में शाह को छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा जाएगा। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। भिलाई में जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ओम माथुर, अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। मुलाकात के बाद बालाघाट के लिए रवाना होंगे। […]