नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ में आयोजित किया सामूहिक योग कार्यक्रम

० अदाणी फाउंडेशन ने राज्य में स्थित अपने सभी कार्यालयों सहित ग्रामों में भी लगाए योग शिविर रायपुर।नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी समहू द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थित अपने सभी कार्यालयों, संयंत्रों तथा पास के गावों में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग दिवस पर जारी वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित अदाणी समूह के स्टेट ऑफिस सहित, अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर और रायगढ़, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज, सरगुजा तथा बिलासपुर, दुर्ग और बलोदा बाजार भटापरा जिले में स्थित अदाणी सीमेन्ट के कार्यालयों में योग के शिविर लगाए गए। जिसमें कंपनी के लगभग 300 स्टाफ तथा अधिकारियों ने भाग लिया। अदाणी समूह […]

राजधानी में 21 हजार से अधिक लोगों ने समवेत रूप से योग कर एक विश्व एक स्वास्थ्य का दिया संदेश

० राजधानी के जोरा मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जिला मुख्यालयों में भी हुए भव्य कार्यक्रम ० हर उम्र के लोग हुए शामिल, योग आयोग द्वारा आरंभ किये गये योग केंद्रों की सराहना, बताया इनसे जुड़ने से आये जीवन में सकारात्मक बदलाव रायपुर।‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को लेकर छत्तीसगढ़ में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। राजधानी के अलावा सभी जिला मुख्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में हुए इस आयोजन में राजधानी के जोरा स्थित मैदान में 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिलों में भी हुए आयोजनों में बड़े […]

संभागायुक्त ने संभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य आचार संहिता के पूर्व शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये

० जल जीवन मिशन के तहत 324 गांव में कार्य अप्रारंभ होने पर नाराजगी व्यक्त कर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दुर्ग। आज संभागायुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग महादेव कावरे द्वारा दुर्ग संभाग अन्तर्गत निर्माण विभाग अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्ग संभाग के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री जाम्भुलकर, मुख्य अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्टीब्युशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग, दिनेश भगोरिया, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग, दुर्ग संभाग, संजीव बृजपुरिया, अधीक्षण अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, दुर्ग संभाग, श्री भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता क्रेडा उपस्थित थे। बारिश के पूर्व मरम्मत का कार्य करें पूर्ण – बैठक […]

“भारत योग शक्ति परिषद” ने नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक विश्व-एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन

बिलासपुर। भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 21जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ “एक विश्व – एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र के सहयोग से प्रात:काल संपन्न हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता देकर योगाभ्यास किए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर प्रति दिन योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शुद्ध […]

Breaking :2000 करोड़ का शराब घोटाला : निरंजन दास की जमानत याचिका ख़ारिज

रायपुर।विशेष न्यायालय ईडी विद्वान न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने छत्तीसगढ़ सरकार में संविदा पर नियुक्त आबकारी विभाग के पूर्व सचिव निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका कुछ देर पहले निरस्त कर दी.प्रमोटी आईएएस जो संविदा में आबकारी सचिव के पद पर थे उन्हें 2000 करोड़ों रुपए के शराब घोटाले के मामले में ईडी द्वारा नोटिस जारी किया गया है.

DFO ने रेंजर के निगले 1 लाख, खर्च किए राशन,सब्जी और बच्चों के खिलौने खरीदने में

मुंगेली। कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है. अगर ये शौक दूसरों की दौलत से पूरी हो तो फिर शक्कर से भी मीठी होती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें स्वाद, जरूरत, चटखारे और सुकून भरा है. मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है. जहां DFO एक रेंजर के करीब 1 लाख 2 हजार निगल गई. ये रकम ऐसे ही खर्च नहीं हुए. इससे राशन, साग-सब्जी, फल, अंडा, मछली, मीट, चिकन, बिरयानी, बच्चों के खिलौने से लेकर घर की खिड़कियों के पर्दे और जमीन पर बिछाने की कालीन तक लिए गए. ये हम नहीं एक रेंजर के इल्जाम हैं, जिसने थाने में शिकायत कर पैसे की मांग […]

योग के अमृत से सराबोर हुए ग्रामीण, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गो सहित महिलाओं ने किये आसन, प्राणायाम

० एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर अमृत सरोवर किनारे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जांजगीर चांपा। ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महात्मा गांधी नरेगा से बनाए गए अमृत सरोवर (तालाब) स्थल पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाओं एवं युवाओं ने योग के आसन, प्राणायाम करते हुए योग के अमृत से सराबोर हो गए। इस दौरान सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया। स्थानीय योग प्रशिक्षकों ने कहा कि जीवन में योग से निरोगी काया रहती है, इसलिए प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करें। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि 21 जून को 9 वें […]

Transfer News: आईएफएस अधिकारी अरुण प्रसाद बनाए गए पर्यावरण मंडल के सचिव

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण प्रसाद पी. को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का सदस्य सचिव बनाया है। साथ ही आईएएस चंद्रकांत वर्मा की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रकांत वर्मा , प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन को संचालक, ग्रामोद्योग सहित छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड , छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हाथ करघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित और छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

रायपुर। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के एन.सी.सी कैडेटों द्वारा सामूहिक योग अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत, रायपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिवार, 8 CG Girls NCC एवं अन्य महाविद्यालय, खेलकूद विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी ने योग को जीवन की शैली बनाने हेतु अपील की। “करे योग रहे निरोग”। इसी श्लोक के साथ छत्तीसगढ योगआयोग द्वारा भारी संख्या […]

Breaking:कोल घोटाला मामला : निखिल चंद्राकर की 7 दिन की रिमांड मंजूर

रायपुर। कोल केस में ईडी ने आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर को मंगलवार रात गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। चंद्राकर को ईडी ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया। आरोपी के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि निखिल ने अदालत को बताया कि ईडी पहले भी उनसे 7 बार पूछताछ कर चुकी है। उन पर सीएम, और सूर्यकांत का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था। अदालत में चंद्राकर ने आशंका जताई है कि उन पर सीएम और सूर्यकांत का नाम […]