Breaking:राजधानी के CA के यहां IT ने दी दबिश, यूपी, दिल्ली और कोलकाता सहित देश के 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। आयकर विभाग की टीम ने छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चार्टेड अकाउंटेंड के घर ओर कार्यालय में छापा मारा है। गुरुवार सुबह से आयकर विभाग की ये कार्रवाई जारी है।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम चार्टेड अकाउंटेंड सतेंद्र जैन के तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित निवास और कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि चार्टेड अकाउंटैंड सतेंद्र जैन का बेटा विपुल जैन और बेटी ऋतु जैन के नाम सोलर प्लांट का सरकारी सप्लाई का बिजनेस है। बता दें कि यूपी, दिल्ली और कोलकाता सहित देश के 50 से अधिक जगहों पर आयकर विभाग ने रेड मारी है.

आषाढ़ विनायक चतुर्थी आज : ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, प्रसन्न होकर देंगे मनचाहा फल

हिंदू धर्म में सभी चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित की गईं हैं. हर महीने संकष्‍टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी पड़ती हैं. चतुर्थी का व्रत रखने और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से ज्ञान, बुद्धि, सौभाग्‍य और धन-समृद्धि मिलती है. आज 22 जून 2023, गुरुवार को आषाढ़ महीने की विनायक चतुर्थी है. आज भगवान गणेश की पूजा और उपाय करने से वे प्रसन्‍न होंगे और खूब कृपा करेंगे. विनायक चतुर्थी 2023 जून पूजा मुहूर्त हिंदी पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की चतुर्थी तिथि 21 जून की दोपकर 03:09 से प्रारंभ हो चुकी है और आज 22 जून की शाम 05:27 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार 22 जून को […]

आज का इतिहास 22 जून : 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की

22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ० सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को 1555 में अपने वारिस के रूप में घोषित किया। ० सिसाक की लड़ाई में ईसाइयों की सामुहिक सेना ने 1593 में उस्मानी तुर्कों (ऑटोमन) को हरा दिया। ० येल विश्वविद्यालय में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना 1844 में हुई। ० अमेरिकी कांग्रेस ने 1870 में संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की। ० पुणे में चाफेकर बंधुओं ने 1897 में तत्कालीन जिलाधिकारी वाल्टर चार्ल्स रैण्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। ० स्वीडन ने 1906 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। ० नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। […]

आज का राशिफल 22 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष राशि: सहयोग और लाभ मिलेगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, आज जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार और प्रगति होगी। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ किसी बेहतरीन जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आज आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्यों को करने से आपको सफलता मिलेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज भाग्य 93% […]

Amazing Facts: क्या आप जानते हैं एकादशी के दिन क्यों नहीं तोड़ते तुलसी के पत्ते

हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और इसमें विष्णु पूजन का विधान है। ऐसी मान्यता है कि यदि हम इस तिथि में पूरे भक्ति भाव से विष्णु जी का पूजन करते हैं तो मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं किसी भी एकादशी तिथि में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है और विष्णु जो को भोग अर्पित करते समय उन्हें भोग में तुलसी की पत्तियां अवश्य चढ़ाई जाती हैं, लेकिन एक बड़ा प्रश्न यह है कि क्या एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं। दरअसल, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी एकादशी तिथि में तुलसी […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भिलाई में ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक,रद्द रहेंगी ये 7 ट्रेनें

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर-भिलाई में ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते आज और 23 जून को सात ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसी तरह ईस्ट कोस्ट रेलवे के विशाखापट्नम रेल मंडल के रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन में भी ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा। विकास कार्यों के कारण रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कुछ गाड़ियां देरी से चलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर – भिलाई के मध्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण 23 जून को एक से 6.40 बजे तक काम होगा। इस […]

गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर 24 को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को अपराह्न तीन बजे नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के बुधवार शाम यहां गृह मंत्री से मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई। शर्मा पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक भी हैं। शर्मा ने कुछ दिन पहले इंफाल का दौरा किया था और […]

PM Modi in America: पीएम मोदी पहुंचे व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया स्वागत

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी की यात्रा का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी बीते मंगलवार की रात को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क के सबसे आलीशान होटल में ठहरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ट्वीट कर […]

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल, अपीलार्थी सुनवाई के लिए अब मोबाइल से जुड़ सकेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने एक नवीन पहल की है। अपीलार्थी अब मोबाइल के द्वारा भी द्वितीय अपील की सुनवाई में जुड़ सकेंगे। इससे घर बैठे या अन्य किसी स्थान से अपीलार्थी सीधे द्वितीय अपील की सुनवाई में मोबाईल की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रह सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बुधवार 21 जून से ट्रायल बेस पर इसकी शुरुआत की गई है। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी और राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल के कोर्ट में आज कई प्रकरणों की सुनवाई में इसका ट्रायल किया गया। आरटीआई के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई में बिलासपुर से ठाकुर नवल सिंह और कांकेर से श्री देवाशीष […]

कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर

० नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने धमतरी जिले के स्कूलों का किया भ्रमण ० स्कूली बच्चों और शिक्षकों से की चर्चा धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने गत दिनों छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस टीम में नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के साथ टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस के लोग भी शामिल थे। यह कार्यक्रम धमतरी जिले में लागू है। इसे टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल सांइंसेज मुम्बई द्वारा संचालित किया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव एक शैक्षणिक प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस […]