केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर, दुर्ग में आम सभा को करेंगे संबोधित

दुर्ग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के दुर्ग जिले में 22 जून को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह दोपहर 1 :35 पर दुर्ग के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। वो यहां 50 मिनट तक आम जनता को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसको देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह दिल्ली से विमान के जरिए रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से भिलाई के जयंती स्टेडियम में 1 बजकर 35 मिनट पर आएंगे। यहां सड़क मार्ग से वो गायिका उषा बारले के घर जाएंगे। यहां 20 […]

आज का राशिफल 21 जून : जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी जरूरतों को अधिक महत्व देंगे। मित्र परिचितों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आज अचानक शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। दिन के आरंभ में आप पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उसके बाद अधिकांश समय मंदी में बीतेगा, शाम को व्यवसाय फिर गति पकड़ेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी, इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से होगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग दाल का दान करें और गणेशजी की पूजा करें। वृषभ राशि: घर […]

प्रदेश के ख्यातनाम सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कोरबा। अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक देहावसान हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का उनके पुरानी बस्ती वार्ड 4 रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। उनका पार्थिव […]

4 बेटियों की मां ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद से थी परेशान

रायगढ़।परिवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर महिला ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बनसिया निवासी फूलबाई यादव ने घर में हुए विवाद के बाद ये कदम उठाया। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बनसिया गांव की रहने वाली फूलबाई यादव (45) पारिवारिक कारणों से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। महिला की 4 बेटियां हैं। उसने जहर का सेवन किया था। जिसका इलाज 4 दिनों से लगातार चल रहा था। वहीं उसकी मौत हो गई है। मामले में सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर […]

अंबिकापुर: हॉस्पिटल के बाहर थैले में मिला नवजात का शव, इससे पहले भी यहां मिल चुकी है नवजात की लाश

अंबिकापुर। अंबिकापुर में माता राजमोहिनी हॉस्पिटल के सामने एक नवजात बच्चे का शव थैला में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है। इससे पूर्व भी वहां आसपास एक-दो नवजात बच्चों के शव मिलने की घटना सामने आ चुकी है, जिसका पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला वार्ड जोड़ा तालाब में थैला में नवजात का शव मिला। नवजात का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि कबाड़ी उठाने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले थैला में नवजात के शव को देखा और […]

राजधानी में ऑटो में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत माहौल

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर शाम हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां रायपुरा में ऑटो में एक युवक का शव मिला है। युवक का शव ऑटो में फंदे से लटका मिला है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन देर शाम सामने आयी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया है।

24 को ख़त्म होगा मानसून का इंतजार, आज भी प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए कर्नाटक के कुछ और भाग, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ भाग और झारखंड, बिहार के कुछ भाग, हिमालयीन पश्चिम बंगाल के शेष भाग और सिक्किम में पहुंच गया है। कल इसके तेलंगाना में प्रवेश की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, रायचूर, कवाली, कनिंग, श्रीनिकेतन, दुमका है।मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण भारत के कुछ भाग, उड़ीसा के कुछ भाग, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ और भाग, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। […]

कोयला घोटाला मामले में ED ने निखिल चंद्राकर को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन में कथित अवैध लेवी के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. थोड़ी देर पहले ही निखिल चंद्राकर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी की जांच शुरू होने के बाद यह पहला मामला है, जब देर शाम कोर्ट में किसी आरोपी को पेश किया गया है. बता दें कि निखिल चंद्राकर को कोल मामले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है. ऐसे समय में निखिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जब सूर्यकांत ने जमानत के लिए आवेदन किया है. छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले […]

राज्य योजना आयोग और उच्च शिक्षण संस्थानों के मध्य हुए एमओयू की प्रगति की हुई समीक्षा

रायपुर।राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ और राजकीय विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एमओयू की प्रगति के संबंध में योजना आयोग के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध अकादमिक सैद्धांतिक ज्ञान व अनुभव व मानव संसाधनों को राज्य के विकास के संबंध में अध्ययन साझा करने के उद्देश्य से चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य योजना आयोग के सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आयोग द्वारा राज्य के विकास से जुड़े प्रासंगिक विषयों पर शोध की आवश्यकता को देखते हुए जमीनी स्तर पर शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी […]

CM ने कहा – कोई मेरे लिए कुर्ता लाया, कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी, अतिथियों से मिले प्रेम से मैं अभिभूत

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर भोज आमंत्रण पर बिलासपुर संभाग से आये अतिथि, भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इनके घर भोजन किया था, साथ ही ग्राम के सरपंच एवं अन्य अतिथि भी आये ० मुख्यमंत्री ने इनसे घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी पूछा, केरा के सरपंच ने बताया कि मेरे गांव में 70 फीसदी काम पूरा रायपुर।भेंट मुलाकात के दौरान मैं आप सभी से मिला, आपके घर मैंने भोजन किया। आपने बहुत अच्छे से अतिथि सत्कार किया और बहुत स्नेह मिला। मुझे लगा कि मैं भी आप लोगों को आमंत्रित करूं। आप सभी आज यहां आये हैं। आपको यहां देखकर मैं बहुत खुश हूँ। कोई मेरे लिए कुर्ता […]