CG News : मंत्रालयीन सेवा के अधिकारी राजीव अहीरे हुए पदोन्नत, बने संयुक्त सचिव

रायपुर। मंत्रालयीन सेवा के अधिकारी राजीव अहीरे संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत हुए हैं। श्री अहीरे अभी आवास एवं पर्यावरण विभाग में उप सचिव हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने पदोन्नति के बाद श्री अहीरे को आवास एवं पर्यावरण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया है।

अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया। यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार […]

सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की कोर्ट में हुई पेशी, 4 दिन के लिए मिली रिमांड

रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां 9 नवंबर को भाठागांव इलाके में पुलिस ने सुरक्षा के बीच उसका जुलूस निकालते हुए स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उस समय वीरेंद्र को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आज पुलिस ने एक बार फिर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से आगे की जांच के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस […]

बिहार में दूसरे चरण का  मतदान कल ,20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर डालें जाएंगे वोट

लवकुमार मिश्रा पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। कल यानी 11 नवंबर को राज्य में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा, जिसके बाद 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पहले चरण में 65% के भारी मतदान के बाद अब दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद की जा रही है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा  निर्वाचन आयोग ने निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर […]

प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र लकपाले संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त

  रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर और निदेशक फॉर्म (फॉर्म और बीज) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. राजेन्द्र लकपाले को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर का नए कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. राजेन्द्र लकपाले का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।

89 वर्षीय एक्टर धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; दवाइयों का नहीं हो रहा असर

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट देते हुए बताया है कि उन पर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा है। अभिनेता के करीबी दोस्त ने सेहत की जानकारी दी है। अवतार गिल ने कहां, ‘जहां तक मुझे पता है, उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी और […]

मुख्यमंत्री साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक […]

पेंड्रा में तेज रफ़्तार ऑटो पलटने से 7 खिलाडी छात्राएं हुई घायल, गंभीर रूप से घायल छात्राओं को अस्पताल में किया गया भर्ती

गौरेला-पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 6-7 स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पेंड्रा जा रही थीं। हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, छात्राओं से भरी ऑटो सड़क पर अचानक मवेशी से टकरा गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल छात्राओं को इलाज के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों और […]

सीएम साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ,अब एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को नहीं होगी असुविधा

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त होगी।स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, […]

Transfer : अलग-अलग राज्य में पदस्थ आधे दर्जन IAS अफसरों को केंद्रीय मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी

रायपुर। केंद्र के अहम विभागों में अलग-अलग राज्यों के भाप्रसे व अन्य अखिल भारतीय सेवा से जुड़े अफसरों की तैनाती की गई है। करीब आधे दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सेन्ट्रल डेपुटेशन के तहत मंत्रालय में सचिव और निदेशक के तौर पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत 2009 बैच के आईआरएस विनय शील गौतम को राजस्व विभाग द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित करते हुए उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि, वह कार्यभार संभालने से पांच साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले […]