Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राजिम में शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा आज, सीएम साय करेंगे शिरकत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इस दौरान शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। तीन नदियों के संगम पर बसा है राजिम राजिम, छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है, जो महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में प्रसिद्ध है, जहां राजीवलोचन मंदिर (भगवान विष्णु) और कुलेश्वर महादेव […]

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता

इंटरनेशनल न्यूज़। बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख हैं और हालिया आम चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी में हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस विशेष अवसर पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत सहित 13 देशों के नेताओं को आमंत्रण भेजा है। इन देशों को किया गया है आमंत्रित राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, […]

कही-सुनी (15 FEB-26) : मार्च के बाद संघ में बड़े फेरबदल के आसार

  रवि भोई की कलम से चर्चा है कि मार्च में आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल के आसार हैं। कई राज्यों के संगठन महामंत्री बदले जाएंगे और कुछ नए प्रचारकों को भाजपा में भेजा जा सकता है। आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हर साल मार्च में होती है। 2026 में हरियाणा के समालखा में आयोजित होने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के 2025-2026 के कार्यों की समीक्षा और 2026-2027 की कार्ययोजना पर विचार होगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रांत प्रचारक की जगह क्षेत्रीय प्रचारक और विभाग प्रचारक की जगह संभाग प्रचारक […]

आज का पंचांग 15 फरवरी : आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

15 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथि है और महापावन शिवरात्रि पर्व है। कुंभ राशि में सूर्यदेव के साथ बुधदेव, शुक्रदेव और राहु की उपस्थिति वैचारिक क्षमताओं का वर्धन कर सकती है। चंद्रदेव आज मकर राशि के उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर परिश्रम, धैर्य और ईमानदारी जैसे गुणों का संचार करेंगे। मकर राशि में ही स्थित उच्चस्थ मंगलदेव लक्ष्यों को पाने के लिए सहायक रहेंगे। उत्तरषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी भगवान आदित्य हैं उनके आराध्य देव देवेश्वर भगवान शिव हैं। आज महाशिवरात्रि का उत्सव शिव और मां पार्वती के मिलन का प्रतीक है। महादेव का अर्चन जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। कार्यों के […]

रायपुर में वेलेंटाइन डे पर बवाल: गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट

  रायपुर। रायपुर में वेलेंटाइन डे के दिन जहां एक ओर प्रेम और उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर शहर के मालवीय रोड इलाके में अचानक तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पास दो युवकों के गुट आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर ही धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी मित्र के साथ मौजूद था, तभी दूसरे समूह के कुछ युवकों ने कथित रूप से टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते […]

कोरबा: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम

  कोरबा। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए एक मकान में जा घुसा। हादसे के समय घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर बलौदा की ओर से गलत दिशा में आ रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रेलर सीधे भोलाराम सूर्यवंशी के घर में घुस गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर […]

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री साय हुए शामिल,सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को उन्होंने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुदृढ़ आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कल हम सब महाशिवरात्रि का […]

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर निकलेगी नागा साधुओं, विभिन्न अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, शाही स्नान पर त्रिवेणी संगम पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

  राजिम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य समापन होगा। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे संत, महंत, महामंडलेश्वर, नागा साधु एवं दंडी संत पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर प्रातः 7 बजे से शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा नवापारा और राजिम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए त्रिवेणी संगम पहुंचेगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच नागा साधु अपने पारंपरिक शौर्य करतब प्रस्तुत करेंगे। रथ, घोड़े और पैदल चल रहे संतों की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। महाशिवरात्रि स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार दोपहर से ही देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शनिवार को मीना […]

राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्य मंच पर बिखरी लोकसंस्कृति की छटा, “चोला माटी के हे राम” सुनकर दर्शक हुए भावुक

राजिम। राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्य मंच पर लोककला, पंडवानी और छत्तीसगढ़ी गीतों की ऐसी अविरल धारा बही कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडवानी गायिका प्रभा यादव की वेदमती शैली की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने द्रौपदी विवाह प्रसंग को “वृंदावन बिहारी लाल की जय” के उद्घोष और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की संगत के साथ किया। इसके बाद नवोदय विद्यालय पांडुका के छात्र-छात्राओं ने बारामासी गीत प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की झलक दिखाई। “खन-खन बैला के घुंघरू बाजे रे” गीत पर आधारित नृत्य ने पशु-प्रेम और ग्रामीण संस्कृति को मंच पर साकार कर दिया। छत्तीसगढ़ की पूनम विराट तिवारी और उनकी पुत्री […]

रामायण के राम अरुण गोविल कल राजिम कुंभ कल्प के मंच में

  राजिम। कुंभ कल्प मेला 2026 के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के पावन मौके पर मुख्य मंच पर रामायण के राम अरुण गोविल की प्रस्तुति होगी इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए, इसी तरह से मुख्य मंच पर ही महेश वर्मा के लोक माया की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही बांसुरी वादन एवं गायन के रूप में गितिका बिलासपुर की प्रस्तुति होगी। स्थानीय नदी मंच में कोकड़ी भारती साहू मानस गायन, भसेरा घनश्याम साहू रामायण, चंपारण शिवनंदन चक्रधारी शिव भजन, चरोदा दुर्ग डॉक्टर […]