मोहारा एनीकट के गेट खोले जाने पर जल संसाधन विभाग ने कराई FIR
० जल संसाधन संभाग के टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया ० मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव, राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी रायपुर।जल संसाधन विभाग ने विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। जल संसाधन संभाग के टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव है जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है। जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता […]



