NAXALI BREAKING: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में CRPF के 2 जवान घायल

बीजापुर। वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि 2 जवान जो घायल हुए हैं, वो केरिपु 85वीं वाहिनी के है। घटना टेकामेटा पहाड़ी के पास हुआ है। थाना गंगालूर क्षेत्र का मामला है।

युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा हुआ सम्मानित

सिहावा /नगरी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत अच्छे परफॉर्मेंस करने वाले विधानसभाओं को सम्मानित किया गया ।जिसमें युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा को सम्मान मिला। विधानसभा के 256 बूथों में 1566 युवाओं को जोड़ा है। प्रदेशस्तरीय बैठक में कृष्णा अल्लुवरु युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी,डॉ पलक वर्मा युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रियंका सारसर प्रदेश सह प्रभारी,आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,जुल्फि अहमद जिला प्रभारी के हाथों सम्मान मिला। जिसमे नदीम अली ,कुलदीप साहू प्रदेश सचिव,जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम,विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान,विकाश ठाकूर उपाध्यक्ष विधानसभा मौजूद रहें। उन्होंने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

CM योगी आदित्यनाथ आज मना रहे हैं 51वां जन्मदिन, जानिए कैसे बनें सन्यासी से मुख्यमंत्री

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है। महज 22 साल की उम्र में संन्यास और 26 साल की उम्र में सांसद बन जाने वाले योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते. लेकिन उनका व्यक्तित्व इतना विशाल हो चुका है कि हजारों लाखों समर्थक जन्मदिन के लिए महीनों से तैयारी में लगे रहते हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके जिंदगी के अनुसने किस्सों के बारे में बताएंगे कि कैसे उत्तरांखंड का एक नौवजवान लड़का आंखों में सपने लिए एमएमसी करने के लिए गोरखपुर आता है और फिर वो वहीं का हो कर रह कर जाता है और फिर एक दिन देश की राजनीति […]

CM ने गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की

० ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की रायपुर।मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की.इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों ने पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया […]

ओडिशा रेल हादसा : 123 ट्रेनें हुई रद्द, 56 ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट

नेशनल न्यूज़। रेलवे ने ओडिशा में हुए हादसे के कारण 123 ट्रेन रद्द कर दी हैं, 56 के मार्ग बदले गए हैं, 10 को गंतव्य से पहले रोक दिया गया है और 14 के समय में बदलाव किया गया है। इनमें 3 जून से शुरू होकर 7 जून तक चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रद्द की गई ट्रेनों में सियालदह-पुरी दुरंतो हावड़ा-चेन्नई मेल, कन्याकुमारी-हावड़ा एक्सप्रेस शालीमार एक्सप्रेस तिरुपति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस एसएमवीटी-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस संतरागांची एसी सुपरफास्ट, पुरुलिया-विलुपुरम शामिल हैं। जिन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है तांबरम-न्यू तिनसुखिया एक्सप्रेस नयी दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और दीघा से विशाखापत्तनम जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

कांकेर के दत्तक अभिकरण की मैनेजर के खिलाफ ने लिया एक्शन, किया गया निलंबित

कांकेर। कांकेर के दत्तक ग्रहण अभिकरण की मैनेजर के खिलाफ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं. साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्ट्रेट की टीम ने छापेमारी की है.बता दें दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र की मैनेजर ने मासूम के साथ किए गए हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर कार्रवाई की गई। महिला एवं बाल विकास की यह टीम आज कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने यह भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो में दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर किस तरह मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटकर उनकी […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने निवास परिसर में आंवला का पौधा रोपा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने निवास परिसर में आंवला का पौधा रोपा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की.

महाभारत के शकुनी मामा ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेता गूफी पेंटल का 79 में निधन

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज फिर एक बुरी खबर आ रही है। टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनी मामा की भूमिका निभाने के बाद हर घर का जाना-माना चेहरा बन गए अभिनेता गूफी पेंटल का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। हितेन पेंटल ने बताया, ‘‘ वह नहीं रहे। सुबह 9 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।” हितेन ने पहले बताया था कि अभिनेता उम्र संबंधी परेशानियों से पीड़ित […]

SUMMER SPECIAL RECIPIE:रोज मोइतो

सामग्री- 1 नींबू का रस स्वादानुसार काला नमक स्वादानुसार सफेद नमक 4 बड़े चम्मच रोज सिरप 2 छोटे चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स 3-4 आइस क्यूब सोडा पुदीना की पत्ती बनाने का तरीका- ० सबसे पहले चिया सीड्स को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। ० एक सर्विंग गिलास में नींबू का रस, काला नमक, नमक, रोज सिरप चिया सीड्स, पुदीना की पत्ती और बर्फ डालें। ० इसके ऊपर से सोडा डालकर इसे एक बार मिक्स करें और आपका रोज मोइतो मिनटों में तैयार हो गया।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आत्मानंद स्कूलों में किया जाएगा फलदार पौधों का वृक्षारोपण

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। एक अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण आत्मानंद स्कूलों में कराने का निर्णय लिया गया है। स्वामी आत्मानंद महान व्यक्ति थे, जो शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय समाज सुधारक रहे हैं। उन्हीं को समर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए क्रमबद्ध तथा आधुनिक शिक्षा के तौर-तरीकों को लागू करते हुए आत्मानंद स्कूलों की स्थापना वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र से शुरू की है। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप, वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ […]