ओडिशा रेल हादसे पर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए
नेशनल न्यूज़। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उड़ीसा रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 270+ मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं! मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती। प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए! इससे पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि उनका ‘‘पीआर हथकंडा” भारतीय रेलवे की ‘‘गंभीर कमियों, आपराधिक लापरवाही और सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा” पर भारी पड़ गया। विपक्षी दल ने यह […]



