ओडिशा ट्रेन हादसा : PM मोदी आज बालासोर में हादसे वाली जगह पर जाएंगे , लेंगे बैठक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है। इसके साथ ही पीएम मोदी बालासोर में हादसे वाली जगह पर जाएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल […]



