छत्तीसगढ़ में एक दिन में 12.38 लाख लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा और बना विश्व कीर्तिमान
० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनभागीदारी की अपील का असर – ध्वस्त हुए पुराने रिकार्ड, बने तीन विश्व रिकार्ड ० रायपुर जिले के लिये लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं राज्य के लिये इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक अपने नाम किया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण […]



