2024 में राम मंदिर में होगी रामलला की प्रतिष्ठा, PM मोदी को आमंत्रित करेगा ट्रस्ट
नेशनल न्यूज़। राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नई मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया। राय ने कहा, “राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नई मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। इस पत्र पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हस्ताक्षर होंगे।” राय ने कहा कि राम मंदिर का भूतल अक्टूबर 2023 तक बनकर तैयार हो […]



