छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज को करेंगे शुभारंभ
० देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों की होगी प्रस्तुति ० सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक स्वरूप की मिलेगी झलक ० हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ में करेंगे भगवान श्रीराम की महिमा का बखान रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 जून को अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इसका शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति […]



